अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार, कांग्रेस सामना करे, भागे नहीं: सीएम योगी आदित्यनाथ
अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार, कांग्रेस सामना करे, भागे नहीं: सीएम योगी आदित्यनाथ Curated by: वैभव पांडे|नवभारतटाइम्स.कॉम• CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लोकतंत्र प्रश्न…

सौजन्य से:- Navbharat Times
अमित शाह छात्रों के मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार, कांग्रेस सामना करे, भागे नहीं: सीएम योगी आदित्यनाथ
Curated by: वैभव पांडे|नवभारतटाइम्स.कॉम•
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है।
अपने X हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है- लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि तथ्यों का सामना करे, सदन की गरिमा बनाए रखे और उत्तर को पूरा सुने। लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है, भागने से नहीं।
अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग पर अड़ा विपक्ष
आपको बता दें कि अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग को लेकर विपक्ष लगातार संसद परिसर में तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रजिजू ने कहा कि सरकार देश भर के छात्र आंदोलनों पर चर्चा कराने और इस पर जवाब देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को शांतिपूर्ण तरीके से जवाब सुनना होगा।
राहुल का दावा- शाह के आदेश पर पुलिस ने चलाया पैलट गन
गौरतलब है कि दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में कई छात्रों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। राहुल गांधी का दावा है कि अमित शाह के निर्देश पर पुलिस ने छात्रों पर पैलेट गन से प्रहार किया। राहुल इस मुद्दे पर लगातार मांग कर रहे हैं कि गृह मंत्री सदन में आकर इस मामले पर जवाब दें।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: अब तक मिले सिर्फ गड्ढे और धंसी सड़क, नहीं मिली दावा की गईं सुविधाएं; जल्दबाजी में गया खोला

UP Big News: अतीक के बेटे की मौत का Video, अखिलेश का आकाश को जवाब, योगी के मंत्री-अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

रैकेट से वर्दी तक का सफर: जानें वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार रुद्राणी जायसवाल की कहानी - rudrani jaiswal varanasi badminton star joins up police


