स्याना के डॉ. प्रवीण का गोमूत्र डेयरी प्रोजेक्ट: पूरे प्रदेश में बनेगा मॉडल, सीएम योगी ने दी हरी झंडी - Siana (Bulandshahar) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bulandshahar - Siana - UP Cow Urine Dairy Project Model | CM Yogi Adityanath Greenlight स्याना के डॉ. प्रवीण का गोमूत्र डेयरी प्रोजेक्ट:पूरे प्रदेश में बनेगा मॉडल, सीएम योगी ने दी ह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Siana
- UP Cow Urine Dairy Project Model | CM Yogi Adityanath Greenlight
स्याना के डॉ. प्रवीण का गोमूत्र डेयरी प्रोजेक्ट:पूरे प्रदेश में बनेगा मॉडल, सीएम योगी ने दी हरी झंडी
- कॉपी लिंक
स्याना क्षेत्र के गांव नरसेना निवासी डॉ. प्रवीण राणा द्वारा एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से संचालित गोमूत्र डेयरी प्रोजेक्ट अब पूरे उत्तर प्रदेश में एक मॉडल के रूप में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
आयोग के अनुसार, डॉ. प्रवीण राणा के गोमूत्र आधारित इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के सभी जनपदों के खंड विकास कार्यालयों पर लागू किया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
डॉ. प्रवीण राणा पिछले कई वर्षों से गोमूत्र और गौ आधारित खेती पर काम कर रहे हैं। उनके एफपीओ से जुड़कर स्याना क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के 500 से अधिक किसान गोमूत्र एकत्र करने और डेयरी संचालन का कार्य कर रहे हैं।
डॉ. प्रवीण अपनी लैब में गोमूत्र को लगभग 10 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदते हैं। इससे वे जैविक खाद, जैविक डीएपी, "ब्रह्मास्त्र" और जैविक कीटनाशक "नेक्टर" जैसे उत्पाद तैयार करते हैं। किसान राजीव राणा ने बताया कि गोमूत्र बेचकर उन्हें प्रतिमाह लगभग दस हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ हो रहा है।
डॉ. प्रवीण ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलंदशहर दौरे के दौरान इस मॉडल को उनके समक्ष प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री योगी इस मॉडल से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए योजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल गुप्ता ने कहा, "डॉ. प्रवीण का यह प्रोजेक्ट गौसंवर्धन और जैविक खेती दोनों को बढ़ावा देगा। इससे सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गौवंशों को भी संरक्षण मिलेगा।"
डॉ. प्रवीण ने बताया कि उनके उत्पाद पहले से ही जिले की सभी सहकारी समितियों पर उपलब्ध हैं। सहकारिता के माध्यम से अब तक लगभग 1800 लीटर जैविक कीटनाशक और नेक्टर मध्य प्रदेश के दतिया तक भेजा जा चुका है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में चीनी की कीमतों में उछाल, गन्ना किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद - ChiniMandi

कल का मौसम:11 अगस्त को यूपी के इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून पर IMD का बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश : द्वारिकेश चीनी मिल ने किसानों को मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 50 हजार रुपये का अनुदान दिया - ChiniMandi


