उत्तर प्रदेश : द्वारिकेश चीनी मिल ने किसानों को मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 50 हजार रुपये का अनुदान दिया - ChiniMandi
बिजनौर: अफजलगढ़ स्थित द्वारिकेश चीनी मिल (बहादरपुर) ने कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 50 हजार रुपये का अनुदान वितरित किया। अनुदान राशि किसानों को चेक के माध्यम से प्रदान क…

सौजन्य से:- ChiniMandi
बिजनौर: अफजलगढ़ स्थित द्वारिकेश चीनी मिल (बहादरपुर) ने कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 50 हजार रुपये का अनुदान वितरित किया। अनुदान राशि किसानों को चेक के माध्यम से प्रदान की गई, जिससे आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहन मिल सके। अनुदान वितरण कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, सहकारी गन्ना विकास समिति अफजलगढ़ के अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह और द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह बिसेन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।इस योजना के तहत ग्राम नाबका के नरेंद्र सिंह, ग्राम भटपुरा के कौशल कुमार, ग्राम मच्छमार के विजयपाल, ग्राम सुभाषनगर के यशवीर यादव और ग्राम तिपरजोत की श्रीमती नाजिमा महबूब को अनुदान चेक प्रदान किए गए।
कंपनी के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट) सलिल स्वरूप आर्य ने सभी लाभार्थी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के बाद जिला गन्ना अधिकारी और विभागीय अधिकारियों ने हाफिजाबाद, तिपरजोत, मीरपुर घासीवाला और उदयजोत गांवों का दौरा कर गन्ने की फसल में कीट एवं रोग की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मीरपुर घासीवाला में चल रहे गन्ना सर्वे प्रदर्शन का भी जायजा लिया।इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक, गन्ना समिति सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, मुख्य प्रबंधक (गन्ना) अनिल सिंह पंवार, मेघ नरेश सिंह, कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और चीनी मिल के अधिकारी उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में VIP कार्यक्रम के चलते चारबाग क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्ते रहेंगे बंद - lucknow charbagh traffic diversion for vip event today

वाराणसी में अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट: 7°C गिरा पारा, मौसम वैज्ञानिक बोले- बंगाल के खंडी में बने निम्न दबाव का दिखा असर - Varanasi News

'नैमिष नगर' और 'वरुण विहार' का CM योगी आज शुभारंभ करेंगे, भूखंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए कीमत


