दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा: दीवार गिरने से 8 गाड़ियां दबीं; वाराणसी में 50 से ज्यादा मंदिरों में पानी घुसा
- Hindi News - National - Rainfall Flood LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide Amarnath Yatra | UP Bihar Rajasthan MP Mumbai Delhi IMD Alert दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा:दीवार गिरने से 8 गाड़िय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Rainfall Flood LIVE Photos Update; Uttarakhand Landslide Amarnath Yatra | UP Bihar Rajasthan MP Mumbai Delhi IMD Alert
दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा:दीवार गिरने से 8 गाड़ियां दबीं; वाराणसी में 50 से ज्यादा मंदिरों में पानी घुसा
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। प्रशासन के मुताबिक, पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर मरम्मत का काम चलेगा। इसलिए यात्रा को 9 अगस्त से अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है।
देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। इसके मलबे में आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
दिल्ली में बारिश के असर की 4 तस्वीरें…
देशभर से मौसम की तस्वीरें
मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम में बारिश के बाद एयर फोर्स स्टेशन इलाके में जलभराव हो गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
- कॉपी लिंक
नोएडा में बारिश के बाद सेक्टर 18 अंडरपास से फिल्म सिटी फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर लगभग 1 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। इससे गाड़ियों की आवाजाही धीमी हो गई है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
असम के लहरीजन में लगातार बारिश के बाद जलस्तर अचानक बढ़ने से रेलवे गेट के पास की सड़क पानी में डूब गई। इस कारण गाड़ियों और पैदल चलने वालों की आवाजाही बाधित हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के प्रियंका कैंप में 18 साल का लड़का नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम लड़के को खोजने में लगी है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
दिल्ली के देवली इलाके में तेज बारिश के दौरान एक निजी पार्किंग की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में सीवर पाइपलाइन का काम चल रहा था और बारिश के कारण जमीन कमजोर होने से दीवार गिरी हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने हादसे की सही वजह की पुष्टि नहीं की है। मौके से मलबा हटाने और वाहनों के नुकसान का आकलन करने का काम जारी है।
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गीता भवन घाट पर एक कांवड़िए का पैर फिसल गया। SDRF ने तुरंत रेस्क्यू किया।
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव के बीच एक महिला अपने कुत्ते को गोद में लेकर सड़क पार करती नजर आई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। एक और मौत के बाद मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। 13 जिलों के 464 गांवों में करीब 1.55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां करीब 58,750 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
प्रशासन ने 55 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 10 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। धानसिरी और कुशियारा नदियां कुछ जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 10,748 हेक्टेयर से ज्यादा फसल डूबी है और 47 हजार से ज्यादा पशु भी प्रभावित हुए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
खराब मौसम और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं के नए जत्थे को कश्मीर के लिए रवाना नहीं किया गया। प्रशासन मौसम और जम्मू-श्रीनगर हाईवे की स्थिति पर नजर रख रहा है।
मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। अब तक 4.75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के बावजूद हाईवे पर यातायात सामान्य रहा।
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़-मनाली, मंडी-पठानकोट हाईवे समेत 162 सड़कें बंद हो गई है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
यूपी के फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। किनारों पर कटान तेज हो गया है। पिछले 2 दिनों में 8 घर नदी में समा चुके हैं। 10 से ज्यादा गांवों के चारों तरफ पानी भर जाने से उनका संपर्क टूट गया है। बलिया में भी सरयू नदी में 27 घर समा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के 3 जिले- पन्ना, सतना और रीवा में शनिवार को हैवी रेन यानी, भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत 52 जिलों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 30 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भरतपुर में आज स्कूलों की छुट्टी है। शुक्रवार को भी भी राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का दौर जारी रहा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को तेज बारिश की आशंका जताई है। 10 अगस्त को कांगड़ा व सिरमौर जिला तथा 11 अगस्त को चंबा, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है और 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने के चलते चारधाम और गंगोत्री क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी से मिले CM योगी; विकास से लेकर यूपी चुनाव पर मंथन की चर्चा

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

UP Rain: पूर्वी यूपी में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम की हुई ये भविष्यवाणी


