प्रधानमंत्री मोदी से मिले CM योगी; विकास से लेकर यूपी चुनाव पर मंथन की चर्चा
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By sandeep लाइव हिन्दुस्तान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। योगी ने कहा कि पीएम का मार्गदर्शन उन्हें सुशासन के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके बाद वे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले। यूपी प्रभारी, संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की संभावना है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने सीएम योगी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास कार्यों और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मंथन की चर्चा है। मुख्यमंत्री की पीएम मोदी से मुलाकात को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “'नए भारत' के स्वप्नद्रष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।”
सीएम योगी के इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात में प्रदेश से जुड़े कई अहम विषयों पर बातचीत हुई। हालांकि, बैठक के विस्तृत एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच भी मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
IAS-IPS-IFS अफसर देंगे छात्रों को करियर टिप्स, योगी सरकार की नई पहल
योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मंच के पास ड्रोन उड़ाने वाला पकड़ा गया
सीएम योगी का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब बीजेपी उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है। राज्य में पार्टी के आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर भी इस दौरान चर्चा होने की संभावना है। यूपी के नए बीजेपी प्रभारी को लेकर भी पार्टी में मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि नए प्रभारी के नाम का ऐलान इसी महीने हो सकता है। इसके अलावा पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए हर लोकसभा सीट पर चुनाव संचालन समिति और क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने की तैयारी कर सकती है। इन पदाधिकारियों के जरिए पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना पर काम कर सकती है।
UP MLC चुनाव: बीजेपी में लखनऊ से दिल्ली तक कवायद तेज; जल्द घोषित होंगे नाम
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले महीने भी दिल्ली दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके कुछ दिनों बाद दिल्ली में बीजेपी की एक बैठक के दौरान दोनों नेताओं की फिर मुलाकात हुई थी। ऐसे में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात को उत्तर प्रदेश की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

दिल्ली में अब तक 127cm बारिश,15 साल का रिकॉर्ड टूटा: दीवार गिरने से 8 गाड़ियां दबीं; वाराणसी में 50 से ज्यादा मंदिरों में पानी घुसा

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

UP Rain: पूर्वी यूपी में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम की हुई ये भविष्यवाणी


