होमशिक्षा-करियरयूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी
शिक्षा-करियर

यूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी

यूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित चंद परिवार की अस्मिता चंद के एक सियासी कदम ने इस विधानसभा क्षेत्र की सिय…

Hindustan के अनुसार8 अगस्त 2026 को 01:18 pm बजे
यूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित चंद परिवार की अस्मिता चंद के एक सियासी कदम ने इस विधानसभा क्षेत्र की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना को जन्म दे दिया है। अस्मिता चंद ने अभी भाजपा से इस्तीफा तो नहीं दिया है लेकिन यह साफ कर दिया है कि वह आगे की राह भाजपा नहीं बसपा के साथ चलेंगी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट कभी बाहुबली पंडित हरिशंकर तिवारी के नाम से जानी जाती थी। वर्तमान में भाजपा के राजेश त्रिपाठी इस क्षेत्र से विधायक हैं। चुनाव करीब है और इसलिए प्रदेश के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों की तरह चिल्लूपार में भी भावी दावेदार अपने-अपने समीकरणों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित चंद परिवार की अस्मिता चंद के एक सियासी कदम ने इस विधानसभा क्षेत्र की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना को जन्म दे दिया है। अस्मिता चंद ने अभी भाजपा से इस्तीफा तो नहीं दिया है लेकिन यह साफ कर दिया है कि वह आगे की राह भाजपा के बैनर तले नहीं बल्कि बसपा प्रमुख मायावती की छत्र छाया में तय करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करेंगी।

शनिवार को इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफ किया कि अब वे भाजपा नहीं बल्कि बसपा के बैनर तले चिल्लूपार की जनता की सेवा करेंगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को चिल्लूपार की जनसभा में बसपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर घोषणा की जाएगी। उन्होंने अपने ड्राइंग रूम में बसपा सुप्रीमो की फोटो लगाने के साथ अपने फेसबुक वॉल से भाजपा संबंधी सभी तथ्य हटा दिए हैं। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी का कहना है कि वर्तमान में वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। पार्टी छोड़ने की उन्होंने कोई सूचना नहीं दी है।

हाल में हुई थी मायावती से मुलाकात, 23 को बड़ी जनसभा की तैयारी

अस्मिता चंद की मुलाकात पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती से हो चुकी है। 23 अगस्त को चिल्लूपार के महुआपार में बड़ी जनसभा होगी, जहां अस्मिता का परिवार अपनी ताकत दिखाएगा। चर्चा है कि महुआपार में होने वाली इस जनसभा में बसपा की ओर से आकाश आनंद या प्रदेश अध्यक्ष पहुंच सकते हैं। अस्मिता चंद का परिवार ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है।

5 बार हरिशंकर तिवारी जीते थे चिल्लूपार से

चिल्लूपार विधानसभा ऐसी सीट है जहां पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का दबदबा रहा। वह यहां से 5 बार विधायक रहे। उनके छोटे पुत्र विनय शंकर तिवारी एक बार विधायक रहे हैं। इस सीट पर वर्तमान में राजेश तिवारी भाजपा से विधायक हैं। 2022 के चुनाव उन्होंने पंडित हरिशंकर तिवारी के बेटे और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे विनय शंकर तिवारी को हरा दिया था।। इस सीट पर बसपा का अच्छा-खासा प्रभाव रहा है। वर्तमान में भाजपा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने 2007 और 2012 में बसपा के ही टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। 2017 के चुनाव में जब बसपा ने उनकी बजाए विनय शंकर तिवारी को मैदान में उतारा और राजेश भाजपा से चुनाव लड़े तो विनय ने उन्हें हरा दिया। हालांकि 2022 के चुनाव में एक बार फिर वापसी करते हुए राजेश ने विनय शंकर को हरा दिया। इस बार राजेश भाजपा तो विनय सपा से मैदान में थे।

कौन हैं अस्मिता चंद

अस्तिमा चंद के पिता इंद्र प्रकाश राव दिग्विजयनाथ डिग्री कालेज में प्रवक्ता थे। उनके ससुर स्व. राजनारायण चंद ब्लाक प्रमुख रहे हैं। उनके जेठ रणविजय चंद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे हैं। उनके ससुर के बड़े भाई मारकण्डेय चंद प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें