होमशिक्षा-करियर'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
शिक्षा-करियर

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेक…

ABP News के अनुसार8 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

सौजन्य से:- ABP News

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं.

प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि एक ऐसा समय था जब इलाहाबाद देश का सबसे अच्छा यूनिवर्सिटी था. उन्होंने कहा, 'आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं. हिंदुस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूथ पावर है. ये देश की स्ट्रेंथ है. अमेरिका की बात होती है, रूस और चीन की बात होती है. इंडिया के यूथ के आगे ये सब कुछ नहीं है.' उन्होंने कहा कि देश में एक हजार युवाओं में से सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी मिलती है.

हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'समस्या ये है कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं. आज दुनिया में आपके मेड इन चाइना, मेड इन बांग्लाादेश दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा. इसकी वजह नोटबंदी और जीएसटी को लागू करना है. इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है. सरकारी नौकरी का पेपरलीक हो जाता है. 150 युवाओं में से सिर्फ 1 को नौकरी मिलती है.'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'आप भारत की ताकत हैं, भारत का गौरव हैं और देश की शक्ति हैं और जब मैं कहता हूं कि आप भारत की ताकत हैं, तो मैं सिर्फ इस भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं. मैं भारत के हर नागरिक और हर युवा की बात कर रहा हूं. 40 करोड़ ऊर्जावान युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत. अमेरिका, चीन और रूस कोई भी भारत के युवाओं की संभावना का मुकाबला नहीं कर सकता.'

डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के पास युवा है और सबसे अधिक डेटा युवाओं के पास है, आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं. उन्होंने कहा, 'इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई के लिए आपसे पैसा लिया जाता है लेकिन इनके सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं क्योंकि ये सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं देता. मीडिया में हर जगह AI की चर्चा हो रही है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है, लेकिन मैं एक बात बिल्कुल साफ करना चाहता हूं और आपको यह समझना चाहिए कि आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है. AI आपके डेटा के आधार पर ही बना है'

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें