गोरखपुर : मौसी के यहां से घर लौट रही छात्रा सरयू में कूदी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी - gorakhpur student jumps into saryu river search underway
गोरखपुर : मौसी के यहां से घर लौट रही छात्रा सरयू में कूदी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी गोरखपुर में मौसी के घर से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा ने बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों और आपदा मित्रों…

सौजन्य से:- jagran.com
गोरखपुर : मौसी के यहां से घर लौट रही छात्रा सरयू में कूदी, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
गोरखपुर में मौसी के घर से लौट रही 17 वर्षीय छात्रा ने बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों और आपदा मित्रों द्वारा तलाश जारी ह ...और पढ़ें
HighLights
- 17 वर्षीय छात्रा ने सरयू नदी में लगाई छलांग।
- बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से कूदी, तलाश जारी।
- मौसी के घर गोरखपुर से लौट रही थी छात्रा।
संवाद सूत्र, बड़हलगंज (गोरखपुर)। मौसी के यहां से घर लाैट रही 17 वषीय छात्रा ने शनिवार की दोपहर बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही नाविकों के साथ आपदा मित्र और गोताखोर तलाश में जुट गए लेकिन तेज बहाव के कारण देर शाम तक पता नहीं चल सका। मऊ जिले की रहने वाली छात्रा का बैग नदी से बरामद हुआ है, जिसमें कपड़े, एक सिमकार्ड और टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला था।
मऊ जिले के दोहरीघाट स्थित जमीरा की रहने वाले हरिकृष्ण की बेटी आस्था शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुल पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।आपदा मित्र और गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में तलाश की लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। आस्था दोहरीघाट स्थित पार्वती ग्रुप आफ कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी।
सरयू में लगा दी छलांग
परिजनों के अनुसार, वह करीब एक माह से अपनी मौसी के घर गोरखपुर में रह रही थी। शनिवार को वह मौसी के यहां से अपने घर दोहरीघाट लौट रही थी। इसी दौरान बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर पहुंचने के बाद उसने सरयू में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर : BJP पार्षद ज्ञानती देवी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव रद करने के आदेश पर रोक; अब 15 सितंबर को होगी सुनवाई
प्रभारी निरीक्षक थाना बड़हलगंज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी छात्रा के परिवार को दे दी गई है। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। छात्रा के नदी में छलांग लगाने की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में अनिल हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, शराब के पैसे नहीं देने पर की थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान सुपुर्द-ए-खाक: जनाजे में भीड़ हुई बेकाबू; बैरिकेडिंग तोड़ी, उमर और अली भी कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे

UP Big News: राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; अबान की मौत पर अली-उमर को पैरोल


