UP Rain: पूर्वी यूपी में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम की हुई ये भविष्यवाणी
UP Rain: पूर्वी यूपी में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम की हुई ये भविष्यवाणी UP Rain Alert: उत्तर के पूर्वी हिस्से में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने क…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Rain: पूर्वी यूपी में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम की हुई ये भविष्यवाणी
UP Rain Alert: उत्तर के पूर्वी हिस्से में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं वेस्ट यूपी के भी कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है। शुक्रवार हो सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ में दर्ज किया गया।
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 10 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून उत्तर प्रदेश के दोनों संभाग (पूर्वी और पश्चिमी) में सामान्य रहा। पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। यूपी के दोनों संभागों में कहीं-कहीं पर बादलों की गरज के साथ झोंकेदार हवा भी चली।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं वेस्ट यूपी के भी कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार हो राज्य भर में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ में दर्ज किया गया। राज्य के सभी मंडलों में रात के तापमानों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के इलाके में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ बादलों की गरज भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आगरा में 72 घंटों में 89.8 एमएम बरसे बादल
वहीं, ताजनगरी आगरा में धीरे-धीरे ही सही लेकिन भूजल के लिए फायदेमंद बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से शुरू हुए फुहार, रिमझिम, हल्की बारिश के सिलसिले में गुरुवार सुबह तक 89.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि शुक्रवार को भी दोपहर से देर रात तक बारिश की झड़ी लगी रही।
अगस्त के पहले सप्ताह में सोमवार से बारिश की शुरूआत हुई है। सोमवार से मंगलवार रात तक 28.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि बुधवार को 25.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह गुरुवार को दिन भर रिमझिम के बाद 35.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कुल मिलाकर गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 89.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इससे पहले जुलाई तक करीब 180 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यानि इस सीजन अभी तक कुल 269.8 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि सीजन की औसत बारिश तक पहुंचने के लिए कुल 650 एमएम बारिश चाहिए। इस लिहाज से अब 380.2 एमएम बारिश की और जरूरत है। पूरे महीने बारिश होने पर ही यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
12 तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रिमझिम और फुहारों का सिलसिला चलता रहेगा। इस बीच 11 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक 12 अगस्त तक हल्की बारिश होती रहेगी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: चर्चित चिल्लूपार की सियासत में बड़ा उलटफेर, BJP महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष की बड़ी तैयारी

सिद्धार्थनगर के खेसरहा में भाजपा की बैठक: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा - Belwa Lagunhi(Bansi) News

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.


