वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन - varanasi flight dispute passenger deboarded over deity photo
वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली उड़ान में एक यात…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली उड़ान में एक यात्री ...और पढ़ें
HighLights
- विमान में आराध्य देव की तस्वीर पर यात्री-क्रू विवाद।
- यात्री ने तस्वीर केबिन में रखने से किया इनकार।
- विमान रनवे से वापस एप्रन पर लौटा, यात्री उतारा गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में सोमवार सुबह आराध्य देव की तस्वीर को लेकर विवाद हो गया। विमान रनवे पहुंचने के बाद यात्री और क्रू मेंबर के बीच कहासुनी होने लगी। हंगामा करने के साथ यात्री ने विमान में यात्रा करने से इनकार कर दिया।
इसके चलते विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाना पड़ा और यात्री को उतारने के बाद विमान ने उड़ान भरा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आइएक्स-1253 में वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए ओडिशा के बालेश्वर निवासी यात्री श्रेयांश त्रिपाठी (24) एयरपोर्ट पहुंचे। यात्री अपने आराध्य देव की फोटो लेकर विमान में पहुंचे।
विमान एप्रन से रनवे पर पहुंचा ही था कि क्रू मेंबर का ध्यान फोटो पर गया। क्रू मेंबर ने यात्री से फोटो केबिन में रखने के लिए कहा। यात्री ने फोटो को वहां रखने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके चलते दिल्ली जाने वाला विमान अपने निर्धारित समय सुबह 8.20 बजे उड़ान नहीं भर सका।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बनारस में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजातालाब और वाराणसी सिटी के बीच दौड़ेगी लोकल ट्रेन - varanasi local train mumbai style service to ease traffic

वाराणसी से शारजाह के लिए 25 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी दो उड़ानें, वर्तमान उड़ान के समय में भी बड़ा बदलाव - air india express to operate two flights from varanasi to sharjah starting october 25 major changes to current flight timings as well

Basti News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर गड्ढों की भरमार, सफर बना जानलेवा


