लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव: अभिनेता मनोज तिवारी बोले- "यूपी विधानसभा में बोली जा रही है भोजपुरी"
लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव: अभिनेता मनोज तिवारी बोले- "यूपी विधानसभा में बोली जा रही है भोजपुरी" लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया हाल परिसर में भव्य भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : A…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव: अभिनेता मनोज तिवारी बोले- "यूपी विधानसभा में बोली जा रही है भोजपुरी"
लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया हाल परिसर में भव्य भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 8, 2026 at 7:54 PM IST
|Updated : August 8, 2026 at 7:59 PM IST
लखनऊ : राजधानी के विश्वेश्वरैया हाल परिसर में भव्य भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर भोजपुरी भाषा से जुड़े कलाकारों, संगीतकारों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए.
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए भोजपुरी समाज लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह महोत्सव आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में भोजपुरी बोली जा रही है.
उन्होंने कहा कि बिहार और पूर्वांचल की यह भाषा बेहद मधुर है, आमजन की भाषा है, और यही वजह है कि इस भाषा के संगीत और फिल्मों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है.
भोजपुरी कलाकार कल्पना ने कहा कि इस भाषा से उनका जो लगाव और प्रेम है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि वे मूल रूप से असम की रहने वाली हैं, इसके बावजूद भोजपुरी समाज ने उन्हें जो सम्मान और स्थान दिया, उसे व्यक्त करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस भाषा में बहुत कुछ सकारात्मक है, जिसे देखा और सीखा जाना चाहिए, ताकि जनता इसे सही रूप में पहचान सके.
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भोजपुरी महोत्सव में शामिल कलाकारों से मिलकर उन्हें इस भाषा की मधुरता का एहसास हुआ, और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार ने भोजपुरी से जुड़े कार्यकर्ताओं से बातचीत की है और यदि पर्यटन मंत्रालय इस भाषा के लिए कोई योगदान दे सकता है, तो उस दिशा में भी काम किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह भाषा संस्कृति से गहराई से जुड़ी है. छठ पूजा जो न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी मनाई जाती है. भोजपुरी भाषी समाज की एक शानदार परंपरा है और इसी परंपरा से भोजपुरी भाषा को भी पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि इस भाषा ने लोगों को जोड़ने और संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि आज युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग इस भाषा के रंग में रंगा हुआ है चाहे पूर्वांचल हो या बिहार, देश के अलग-अलग कोनों में बसे भोजपुरी भाषी अपनी भाषा का भरपूर आनंद लेते हैं और यह भाषा देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी है.
अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से लगातार किया जा रहा है और उनका संकल्प है कि भोजपुरी आमजन की भाषा बने. उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में और काम करना चाहिए, हालांकि मौजूदा सरकार ने भोजपुरी भाषा के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की. इस दौरान मनोज तिवारी ने गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत भजन से की. उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भोजपुरी भाषा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की.
कार्यक्रम में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. इसके अलावा भाजपा विधायक और मंत्री सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम में भोजपुरी से जुड़े कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

धर्मपाल सिंह फिर यूपी के महामंत्री संगठन बने: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय नेतृत्व ने धर्मपाल सिंह पर भरोसा जताया - Uttar Pradesh News

एक्सप्लेनर: उत्तर प्रदेश के चार हिस्से हुए तो कहां होंगे आप, राजभर से पहले कौन-कौन कर चुका बंटवारे की मांग?

Uttar Pradesh: Sugar mills prepare for mid-October crushing start - ChiniMandi


