होमक्राइमकानपुर में युवक ने की खुदकुशी; संपत्ति के विवाद में उठाया आत्मघाती कदम
क्राइम

कानपुर में युवक ने की खुदकुशी; संपत्ति के विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

कानपुर में युवक ने की खुदकुशी; संपत्ति के विवाद में उठाया आत्मघाती कदम पत्नी ज्योति बोली- संपत्ति के बंटवारे का था दबाव, पुलिस कर रही जांच By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 21, 2026 at 7:30 PM IST कानपु…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
कानपुर में युवक ने की खुदकुशी; संपत्ति के विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में युवक ने की खुदकुशी; संपत्ति के विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

पत्नी ज्योति बोली- संपत्ति के बंटवारे का था दबाव, पुलिस कर रही जांच

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 7:30 PM IST

कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम इलाके में शुक्रवार सुबह एक आईटी कंपनी में कार्यरत कर्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसके साथ ही मृतक की पत्नी ने संपत्ति विवाद में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है.

मृतक की पहचान कृष्णापुरम निवासी 38 वर्षीय आईटी कर्मी रवि दीक्षित के रूप में हुई है, जो पिछले चार साल से निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. सुबह करीब छह बजे पत्नी ज्योति मिश्रा जब कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने रवि को पंखे से लटका हुआ पाया.

पत्नी ज्योति मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में रहने वाली रवि की बहन और उनके पति पिछले लगभग दस साल से पैतृक संपत्ति में एक तिहाई हिस्से की मांग कर रहे थे. कृष्णापुरम स्थित मकान, जमीन तथा दस लाख रुपये की ज्वेलरी को लेकर लगातार विवाद चल रहा था.

ज्योति ने बताया कि गत 15 और 17 अगस्त को इसी विवाद में रवि के साथ हाथापाई भी की गई थी. संपत्ति में हिस्सा देने के लिए रवि पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह बेहद आहत और मानसिक तनाव में थे.

ज्योति का यह भी आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर जब रवि ने आत्महत्या करने की बात कही थी, तब उन लोगों ने कहा था कि मर जाओ या भीख मांगो, उनसे कोई मतलब नहीं है. इस तरह के बर्ताव से रवि का तनाव और बढ़ गया, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चकेरी के कृष्णापुरम में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली. पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पास से एक सुसाइड लेटर मिला है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें