होमक्राइमप्रयागराज में 30 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपित दारोगा को बुलाने की मांग पर अड़ी - prayagraj rape victim protests on water tank demands accused si
क्राइम

प्रयागराज में 30 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपित दारोगा को बुलाने की मांग पर अड़ी - prayagraj rape victim protests on water tank demands accused si

प्रयागराज में 30 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपित दारोगा को बुलाने की मांग पर अड़ी प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक दुष्कर्म पीड़िता 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह आरोपित दारोगा को मौके पर बुलान…

Jagran के अनुसार21 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
प्रयागराज में 30 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपित दारोगा को बुलाने की मांग पर अड़ी - prayagraj rape victim protests on water tank demands accused si

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में 30 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपित दारोगा को बुलाने की मांग पर अड़ी

प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक दुष्कर्म पीड़िता 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह आरोपित दारोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी है, जिसके खिलाफ उसने मुकदमा दर्ज कराया है।

HighLights

- मान-मनौवल में जुटी पुलिस लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं, जुटी लोगों की भीड़

- सिविल लाइंस स्थित डीआरएम कार्यालय के पीछे बनी पानी की टंकी पर चढ़ी युवती

- सरायममरेज थाने में तैनात आरोपित दारोगा के खिलाफ दर्ज कराया है मुकदमा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के पॉश इलाका सिविल लाइंस में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक दुष्कर्म पीड़ित युवती पानी टंकी पर चढ़ गई। उसे वहां चढ़ा देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची और मान-मनौवल करके पानी टंकी से नीचे उतारने का प्रयास करने लगी।

आरोपित दारोगा सरायममरेज थाने में तैनात है।

सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड पर डीआरएम कार्यालय के पीछे बनी रेलवे की पानी टंकी पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक युवती चढ़ गई। 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर उसे चढ़े देख लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। युवती ने बताया कि उसने एक दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस समय दारोगा सरायममरेज थाने में तैनात है।

पुलिस अधिकारी बोले- चार्जशीट लगाई जा चुकी है

पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतरने को कहा तो वह आरोपित दारोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गई। वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी उससे नीचे उतरने का आग्रह किया। उसे बताया कि जो मुकदमा उसने दर्ज कराया था, उसकी चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है। हालांकि वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें