होमक्राइमसीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे - cm yogi adityanath pays tribute to kalyan singh and fires on samajwadi party for changing full form of p
क्राइम

सीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे - cm yogi adityanath pays tribute to kalyan singh and fires on samajwadi party for changing full form of p

सीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे CM Yogi Adityanath: राजनीति में सपा ने तो न्यूनतम शिष्टाचार भी नहीं निभाया और इस दल ने कल्याण सिंह की अन्त्येष्टि से लेकर श…

Jagran के अनुसार21 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
सीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे - cm yogi adityanath pays tribute to kalyan singh and fires on samajwadi party for changing full form of p

सौजन्य से:- Jagran

सीएम योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे

CM Yogi Adityanath: राजनीति में सपा ने तो न्यूनतम शिष्टाचार भी नहीं निभाया और इस दल ने कल्याण सिंह की अन्त्येष्टि से लेकर श्रद्धांजलि सभा तक से दूरी बना ली।

HighLights

- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

- कल्याण सिंह ने दिखाया था राम के लिए सत्ता त्यागने का पुरुषार्थ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनको सच्चा पुरुषार्थी बताया। अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में कल्याण सिंह 'बाबूजी' की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित 'हिन्दू गौरव दिवस' पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को नमन करने के बाद कहा कि बाबूजी' कल्याण सिंह दबाव में आकर काम करने वाले नहीं थे। वे बोलते थे कि कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता। याद करिए राम जन्म भूमि आन्दोलन का, उन्होंने कहा कि संघर्ष स्वीकार है, सत्ता दूर हो स्वीकार है। अपने प्रभु श्री राम का अपमान स्वीकार नही है।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने राम के लिए सत्ता त्यागने का पुरुषार्थ दिखाया। उन्होंने राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रा पर ढेर सारा काम किया। नकल माफियाओं पर शिकंजा कसा। कल्याण सिंह गर्व से कहते थे कि 'मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति में सपा ने तो न्यूनतम शिष्टाचार भी नहीं निभाया और इस दल ने कल्याण सिंह की अन्त्येष्टि से लेकर श्रद्धांजलि सभा तक से दूरी बना ली।

गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग पी की परिभाषा पीड़ित तो कभी पंडित बताते हैं, लेकिन किसी दिन पी का अर्थ पाकिस्तान भी बता देंगे। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा "गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग कभी 'पी' की परिभाषा पिछड़ा बताते हैं तो कभी पंडित। अब तो कभी भी 'पी' की परिभाषा पाकिस्तान भी बता देंगे।"

सनातन धर्म और मानवता की सेवा

सीएम ने कहा कि सनातन धर्म और मानवता की सेवा के लिए कल्याण सिंह हमेशा याद किये जाएंगे। अखिलेश से पूछा कि कन्नौज मेडकल कॉलेज और अहिल्याबाई होल्कर के नाम से बने महाविद्यालय का नाम क्यों बदला गया। प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें प्रदेशभर से समर्थक पहुंचे थे। इस बहाने भाजपा ने लोध समेत ओबीसी वोटों को भी साधा।

'बाबूजी' कल्याण सिंह जी दबाव में आकर काम करने वाले नहीं थे। वे बोलते थे कि 'कल्याण सिंह टूट सकता है, लेकिन झुक नहीं सकता।'

— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) August 21, 2026

याद करिए राम जन्म भूमि आन्दोलन का...उन्होंने कहा संघर्ष स्वीकार है, सत्ता दूर हो स्वीकार है...

लेकिन अपने प्रभु श्री राम का अपमान स्वीकार नही है: माननीय… pic.twitter.com/ISa0Nhvd5Y

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें