लखनऊ के बापू भवन चौराहे पर एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, चिंगारी सुलगने से पहले पुलिस ने पकड़ा
लखनऊ के बापू भवन चौराहे पर एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, चिंगारी सुलगने से पहले पुलिस ने पकड़ा बैंक संविदाकर्मी ने क्यों की जान देने की कोशिश? जानिए इस रिपोर्ट में. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 1…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ के बापू भवन चौराहे पर एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, चिंगारी सुलगने से पहले पुलिस ने पकड़ा
बैंक संविदाकर्मी ने क्यों की जान देने की कोशिश? जानिए इस रिपोर्ट में.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 8:10 AM IST
लखनऊ: राजधानी के अति-सुरक्षित वीआईपी इलाके बापू भवन चौराहे पर 15 अगस्त की सुबह प्रयागराज से आए एक बैंक संविदाकर्मी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. युवक जैसे ही लाइटर से आग लगाने वाला था, मौके पर तैनात मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया और लाइटर छीनकर उसकी जान बचा ली. पुलिस ने युवक पर पानी डालकर कंबल उढ़ाया और थाने ले आई. मामले में हुसैनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को प्रयागराज पुलिस के हवाले कर दिया है.
बापू भवन चौराहे पर मचा हड़कंप: एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल और लाइटर लेकर बापू भवन चौराहे पर पहुंचा. उसने अचानक बोतल खोलकर खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलना शुरू कर दिया. चौराहे पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दारोगा सुहेल खान व अन्य पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, वे तुरंत उसकी तरफ दौड़े.
युवक जब तक जेब से लाइटर निकालकर आग लगा पाता, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और हाथ से लाइटर छीनकर दूर फेंक दिया. इसके बाद तत्काल उस पर पानी डाला गया और कंबल ओढ़ाकर स्थिति को संभाला गया.
बर्खास्तगी से था आहत: पूछताछ में युवक की पहचान नीरज यादव निवासी बेली रोड फोरसी कर्नलगंज, प्रयागराज के रूप में हुई. नीरज ने बताया कि वह प्रयागराज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था. उसका आरोप है कि बैंक के ब्रांच मैनेजर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और हाल ही में उसे बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया.
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और शासन-प्रशासन पर दबाव बनाने के इरादे से वह स्वतंत्रता दिवस के दिन लखनऊ पहुंचा था और आत्मदाह का कदम उठाया.
हुसैनगंज थाने में केस दर्ज: एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक हुसैनगंज पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक दबाव बनाने की मंशा से राजधानी में सार्वजनिक स्थान पर आत्मदाह करने आया था. दारोगा सुहेल खान की तहरीर पर हुसैनगंज थाने में नीरज यादव के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और आत्महत्या के प्रयास की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया. इसके बाद प्रयागराज पुलिस को सूचना देकर लखनऊ बुलाया गया और कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक को सुरक्षित प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत, संगम से गंगाजल भरकर जा रहे थे वाराणसी - prayagraj accidentthree kanwariyas dead in road accident on varanasi highway

गोरखपुर में खुलेंगी छह नई पुलिस चौकियां, रिंग रोड समेत इन इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बैरिकेड तोड़कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने पकड़ा


