होमक्राइमवाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बैरिकेड तोड़कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने पकड़ा
क्राइम

वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बैरिकेड तोड़कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने पकड़ा

यूपी के वाराणसी में लालपुर पांडेपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों अपराधियों को पकड़ लिया। वाराणसी : यूपी के वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लालपुर पांडेपुर पुलिस…

Navbharat Times के अनुसार17 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बैरिकेड तोड़कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली; पुलिस ने पकड़ा

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी के वाराणसी में लालपुर पांडेपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों अपराधियों को पकड़ लिया।

वाराणसी : यूपी के वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लालपुर पांडेपुर पुलिस टीम के चेकिंग अभियान के दौरान बदमाश बैरिकेड तोड़कर भागने लगे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। अपराधियों की पहचान गोरखपुर के रहने वाले मल और वेद प्रकाश दुबे के तौर पर हुई है। जो कि बीते 17 जुलाई को लालपुर पांडेपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज चेन-स्नैचिंग की घटना में शामिल थे।

वरुणा जोन ADCP लिपि नगायच ने बताया कि रविवार 16 अगस्त को लालपुर पांडेपुर पुलिस की टीम रिंग रोड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने एक पल्सर बाइक को पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश करते देखा। पुलिस ने एक ओवरब्रिज के पास बाइक को घेर लिया, जहां बाइक पर सवार लोगों में से एक ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और बाद में दोनों को पकड़ लिया गया।

गोरखपुर के रहने वाले अपराधी मल और वेद प्रकाश दुबे

ADCP ने बताया कि अपराधियों की पहचान गोरखपुर के रहने वाले 'मल' और 'वेद प्रकाश दुबे' के तौर पर हुई है। उन्होंने 17 जुलाई 2026 को लालपुर पांडेपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के तहत चेन-स्नैचिंग की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल अपराधी का इलाज जारी है। साथ ही दूसरे अपराधी से पुलिस पड़ताल चल रही है। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और 75 हजार नकद बरामद किया है। साथ ही पिघला हुआ सोना और एक बाइक बरामद की। पुलिस बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है।

लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें