होमक्राइमप्रयागराज में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत, संगम से गंगाजल भरकर जा रहे थे वाराणसी - prayagraj accidentthree kanwariyas dead in road accident on varanasi highway
क्राइम

प्रयागराज में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत, संगम से गंगाजल भरकर जा रहे थे वाराणसी - prayagraj accidentthree kanwariyas dead in road accident on varanasi highway

प्रयागराज में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत, संगम से गंगाजल भरकर जा रहे थे वाराणसी प्रयागराज में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। HighLights - प्…

Jagran के अनुसार17 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
प्रयागराज में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत, संगम से गंगाजल भरकर जा रहे थे वाराणसी
 - prayagraj accidentthree kanwariyas dead in road accident on varanasi highway

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत, संगम से गंगाजल भरकर जा रहे थे वाराणसी

प्रयागराज में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।

HighLights

- प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर देर रात हुआ भीषण हादसा।

- मैजिक वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचला।

- दो की मौके पर, एक की अस्पताल में हुई मौत।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगमनगरी में रविवार देर रात सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर करीब 10:45 बजे हादसा हुआ।

एक मैजिक ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को चपेट में ले लिया। इसमें दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों संगम से गंगाजल भरकर वाराणसी जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में लगी है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

प्रयागराज निवासी 20 वर्षीय शिव प्रकाश, 32 वर्षीय अशोक कुमार व 45 वर्षीय लल्लू एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार देर शाम घर से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक को निकले। तीनों बाइक से संगम पहुंचे।

संगम में कांवड़ में जल भरा

यहां कांवड़ में गंगाजल भरा और फिर वाराणसी को रवाना हो गए। रात करीब 10:45 बजे जैसे ही तीनों प्रयागराज-वाराणसी मार्ग स्थित सरपतीपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

तीनों सड़क पर गिरे तो मैजिक उनको कुचलते हुए निकल गई। सरायइनायत पुलिस को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंची। एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

आननफानन में तीनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक कुमार व शिव प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि लल्लू का उपचार शुरू किया गया, लेकिन कुछ ही देर में लल्लू ने भी दम तोड़ दिया।

खबर तीनों के स्वजन व ग्रामीणों को मिली तो वह आननफानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। तीनों का शव देखकर परिवार के लोग बिलखने लगे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इकलौता बेटा था अशोक

ग्रामीणों ने बताया कि तीनों एकसाथ शटरिंग का काम करते थे। अशोक कुमार अपने माता-पिता के इकलौते थे। उनकी पत्नी व बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है। शिव प्रसाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी अचेत हो गई।

बच्चे पिता को याद कर बिलखने लगे। वहीं शिव प्रकाश की भी अभी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला है। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें