लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, सीतापुर में स्कूल बंद: कानपुर में गंगा उफनाई, 500 घर डूबे; आज पूरे यूपी में बरसात का अलर्ट - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Up Today Rain Alert IMD Lucknow Monsoon Active Prayagraj Kanpur Agra Meerut Varanasi Barish Photo Video Updates LIVEलखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, सीतापुर में स्कूल बंद:कानपुर में गं…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Up Today Rain Alert IMD Lucknow Monsoon Active Prayagraj Kanpur Agra Meerut Varanasi Barish Photo Video Updates
LIVEलखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, सीतापुर में स्कूल बंद:कानपुर में गंगा उफनाई, 500 घर डूबे; आज पूरे यूपी में बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
मानसून ने फिर से पूरे यूपी को कवर कर लिया है। सोमवार सुबह 5 बजे से लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी और कौशांबी समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए होने की वजह से अंधेरे जैसा माहौल है।
संभल में देर रात इतनी बारिश हुई कि सरकारी अस्पताल के बाहर एक फीट पानी भर गया। गलियों में लोग घुटनों तक पानी में चलते नजर आए। बारिश की वजह से सीतापुर में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
इधर, लखनऊ के कुछ इलाकों में भी सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। यहां रविवार को इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 46 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
इधर, यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। कानपुर-उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। 500 से ज्यादा घर डूब गए हैं। सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं। लोग छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर हैं।
चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। वाराणसी में घाट के किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल भी जलमग्न हो गया है।
रविवार की बात करें तो लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी समेत 40 शहरों में झमाझम बारिश हुई। रायबरेली में सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। फर्रूखाबाद में नेकपुर पुल के पास करीब 150 मीटर कासगंज-कानपुर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सोनभद्र में बीती देर रात करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के कारण शहर और आसपास की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के बाद रातभर बूंदाबांदी जारी रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
बारिश को किसानों के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। इससे धान समेत अन्य फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों को सिंचाई से राहत मिलेगी और फसलों के लिए पर्याप्त नमी बनी रहेगी।
- कॉपी लिंक
- संभल में रविवार देर रात करीब एक घंटे हुई तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। रात से सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
- सुबह संभल का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात से सुबह तक हुई बारिश की मात्रा करीब 25 मिलीमीटर दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
- मौसम विभाग ने आज भी पूरे दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे जनपद संभल में काले बादलों के बीच कई स्थानों पर धूप भी निकल रही है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कौशांबी में बीती देर रात से हो रही झमाझम बारिश से जनपद की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट हुई है। बारिश से पहले कौशांबी का तापमान 32 से 33 डिग्री था, जो देर रात से हो रही बारिश के चलते 28 डिग्री तक पहुंच गया है।
वहीं, बारिश को लेकर धान की फसलों की सिंचाई के लिए चिंतित किसानों की चिंता भी देर रात से हो रही बारिश ने खत्म कर दी है। बारिश से धान की फसलों को पानी मिल गया है, जिससे किसानों को राहत मिली है।
रात से हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय, जिला अस्पताल सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही सड़कों पर जलभराव रहा। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
- कॉपी लिंक
- अयोध्या में सोमवार सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।
- सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के 92.73 मीटर के पास पहुंच गया है। फिलहाल जलस्तर 92.63 पर यानी 10 सेमी नीचे है।
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान मध्यम बारिश के आसार हैं।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में सोमवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मानसून एक्टिव रहेगा।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सोमवार तड़के 5 बजे से बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। सुबह के समय काले बादल छाए हुए हैं। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी रहेगी।
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में बरदहा नदी में आई बाढ़ के कारण चमरौहा गांव के पास बना रपटा पिछले 36 घंटे से जलमग्न है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग फंसे हुए हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन स्कूल गए कई बच्चे पानी बढ़ने के कारण रास्ते में फंस गए थे, जिन्हें घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ का प्रकोप जारी है। 62 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा का जलस्तर वर्तमान में 136.95 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। जनपद की तीनों तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। सदर तहसील क्षेत्र के 12 गांव, कायमगंज के 20 गांव और अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में आवागमन के लिए नाव-मोटरबोट का सहारा लिया जा रहा है।
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैपैलगी से खन्नाजी की खूब खातिरदारी: SDM के ड्राइवर ने वर्दीधारी से कराई मसाज, आजम वाले IAS आंजनेय साहब लौटेंगे
- रामलला 500 साल में पहली बार झूला विहार पर निकले: अयोध्या में फूलों से सजी चांदी की पालकी, साथ में तीनों भैया, मनमोह लेगा VIDEO
- भास्कर एक्सक्लूसिवपेट का ऑपरेशन करवाया, दो बार हाथ काटना पड़ा: लखनऊ में मां का दर्द- डॉक्टर की लापरवाही से बेटे की जिंदगी बर्बाद
- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होगी: पुराने कर्मियों की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अटल का रिश्ता था खास: योगी

Lucknow Weather: लखनऊ में सीजन की सबसे ज्यादा बारिश, ड्रेनेज व्यवस्था फेल, घरों-दुकानों में घुसा पानी

हल्की बारिश भी नहीं झेल पा रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, फिर धंसी सड़क, साइड लेन बनी तालाब


