होमक्राइमगोरखपुर में खुलेंगी छह नई पुलिस चौकियां, रिंग रोड समेत इन इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
क्राइम

गोरखपुर में खुलेंगी छह नई पुलिस चौकियां, रिंग रोड समेत इन इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार17 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
गोरखपुर में खुलेंगी छह नई पुलिस चौकियां, रिंग रोड समेत इन इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By Pawan Kumar Sharmaवरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर

गोरखपुर में छह नई पुलिस चौकियां खोलने की तैयारी है। इनमें धर्मशाला अंडरपास, खोराबार क्षेत्र में तीन स्थान, गुलरिहा थाने के पीछे और ग्रीन सिटी के पास प्रस्तावित स्थान शामिल हैं। नई चौकियां बनने के बाद जिले में पुलिस चौकियों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी।

UP News: यूपी के गोरखपुर में इलाकों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छह नई पुलिस चौकियां खोलने की तैयारी है। इनमें धर्मशाला अंडरपास, खोराबार क्षेत्र में तीन स्थान, गुलरिहा थाने के पीछे और ग्रीन सिटी के पास प्रस्तावित स्थान शामिल हैं। नई चौकियां बनने के बाद जिले में पुलिस चौकियों की संख्या 50 से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में जिले में करीब 45 पुलिस चौकियां संचालित हैं।

नई चौकियों का प्रमुख उद्देश्य बढ़ते शहरी क्षेत्र, रिंग रोड और उससे जुड़े इलाकों में पुलिस की पहुंच बढ़ाना है। रिंग रोड के आसपास लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए यहां पुलिस की नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। नई चौकियों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

यूपी में आईपीएस अफसर की मां की हत्या, बदमाशों ने लूटे जेवर, घर में पड़ा मिला शव

एसएसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया है। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और आने-जाने वाले मार्गों पर कैमरे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही पुलिस पहले से लगे सीसी कैमरों की स्थिति की नए सिरे से जांच करेगी। खराब या बंद कैमरों को चिह्नित कर उन्हें ठीक कराने की कवायद भी की जाएगी। इससे नई चौकियों के साथ शहर की निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा। एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि छह और पुलिस चौकी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चौकियों के लिए जगह भी मिल गई है, जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

MP: ड्राइवर के घर बंदूक तलाशने गई पुलिस को मिला नोटों का अंबार, मंगानी पड़ी मशीन

नई प्रस्तावित चौकियों में गुलरिहा थाने के पीछे बनने वाली चौकी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह क्षेत्र वर्तमान में पिपराइच थाना क्षेत्र में आता है, जबकि भौगोलिक रूप से गुलरिहा थाने के काफी नजदीक है। सीमा अलग होने के कारण यहां गुलरिहा पुलिस की नियमित निगरानी अपेक्षाकृत कम हो पाती है। चौकी खुलने के बाद गुलरिहा पुलिस की सीधे निगरानी रहेगी और किसी घटना पर तत्काल पहुंचना आसान होगा।

जिस थाने में तैनात थे दरोगा, वहीं दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस; धन उगाही का आरोप

उधर, यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार किसी पुलिसकर्मी को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। यूपी एसटीएफ में तैनात रहे शहीद निरीक्षक सुनील सिंह को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह मेरठ में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें