होमखेलNDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार' - apna dal s rejects akhilesh yadavs claims on nda unity
खेल

NDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार' - apna dal s rejects akhilesh yadavs claims on nda unity

NDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार' अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जमीन पर काम करती है और एन…

Jagran के अनुसार19 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
NDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार'
 - apna dal s rejects akhilesh yadavs claims on nda unity

सौजन्य से:- Jagran

NDA में दरार का दावा सिर्फ अफवाह: आशीष पटेल बोले- 'उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार'

अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जमीन पर काम करती है और एनडीए प्रदेश में पूर्ण बहुमत की ...और पढ़ें

HighLights

- अपना दल (एस) जमीन पर काम करने में विश्वास रखता है।

- एनडीए उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा।

- अखिलेश यादव के सहयोगी दलों के टूटने के दावे को नकारा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। कहा कि अपना दल ट्वीट और रीट्वीट का खेल नहीं खेलता, बल्कि जमीन पर जनता के बीच काम करने और अपने गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहने में विश्वास करता है।

उन्होंने कहा कि एनडीए प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। शायद इसी हकीकत से परेशान होकर विपक्ष दूसरे लोगों के शब्दों को अफवाह बताने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा करते-करते खुद ही अफवाहों का वाहक बनता जा रहा है। जनता सब देख रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना स्पष्ट जनादेश देने जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी के सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया था कि सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार भाजपा अपनी हार सामने देखकर पीडीए के दबाव में अपने सहयोगी दलों को इधर-उधर जाने से रोकने की कोशिश कर रही है। इसी बयान पर आशीष पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए में एकजुटता का भरोसा जताया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें