किसानों को बड़ी राहत देने जा रही योगी कैबिनेट, अनुपूरक बजट समेत इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- livehindustan.com
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Yogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
विधानसभा में अनुपूरक बजट से पहले यूपी की योगी सरकार किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। बजट को मंजूरी के लिए मंगलवार की सुबह कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिल सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार सुबह 9.30 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगी। इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिल सकती है। अनुपूरक बजट को मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल है। जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे तक वाया बुलंदशहर के प्राक्कलन को मंजूरी से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट में ऱखा जाएगा। यह प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन का होगा और इसकी लंबाई 74.67 किलोमीटर होगी।
वहीं प्रदेश में मदरसे कामिल व फाजिल की डिग्री नहीं दे सकेंगे। इस संबंध में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने पांच नवंबर 2024 को हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें मदरसा अधिनियम को असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था।
दो दिन कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराएगी योगी सरकार
प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट एजेंडे में शामिल है। वहीं प्रदेश में सात बहुउद्देश्यी हब के निर्माण के लिए भूमि लोक निर्माण विभाग, आवास विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरण से जुड़े प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। योगी सरकार की प्रदेश में घुमंतू विकास बोर्ड के गठन की योजना है। उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड के गठन संबंधी प्रस्ताव भी एजेंडे का हिस्सा है। यह बोर्ड घुमंतू जातियों के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के लिए काम करेगा। इसके अलावा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के दो प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें स्टार्टअप के लिए यू-हब का निर्माण और आईक्यू साल्यूशन लिमिटेड के लिए 2017 की नीति के तहत वाणिज्यिक परिचालन के समय में शिथिलता का प्रस्ताव शामिल है।
योगी सरकार का इस योजना से जुड़े कर्मचारियों को तोहफा, रिटायरमेंट आयु 62 साल
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत में संशोधन, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना यूपी में लागू करने के संबंध में, समुदाय परियोजना के क्रियान्वयन के लिए छह फरवरी 2015 को हुए करार की समयसीमा को दूसरी बार पांच साल के लिए बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में आएंगे।
कैशलेस इलाज के साथ 1.5 करोड़ का बीमा कवर, कॉलेज टीचरों को सीएम योगी की सौगात
इसके अलावा वित्त विभाग के भी कई प्रस्ताव कैबिनेट में आएंगे। इसमें सीएजी से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। राज्य संपत्ति विभाग के कर्मचारियो के लिए नई नियमावली और उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण संशोधन विधेयक-2026 सहित श्रम और खनिज विभाग के फैसले कैबिनेट के समक्ष लाए जाएंगे।
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP के मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने ऐक्ट में संशोधन को मंजूरी दी

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीसरा कैंपस खोलने की कवायद तेज, प्रमुख सचिव को लेटर लिख किया कैबिनेट से मंजूरी का आग्रह - lucknow university third campus land cabinet approval key

प्रयागराज में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 8 अगस्त को, 1.5 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण का दावा


