लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड लखनऊ में गुरुवार शाम से जारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. तापमान ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि…

सौजन्य से:- abplive.com
लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
लखनऊ में गुरुवार शाम से जारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. तापमान ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश कहत बरपा रही है. लखनऊ और वाराणसी में जिलाधिकारी ने 12वीं तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है. वही दूसरी तरफ तेज बारिश और हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया. कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है.
लखनऊ में बारिश के चलते 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 25 सितंबर के रिकॉर्ड में यह दूसरी बार है जब दिन का तापमान इतना नीचे गया है. तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है. इससे पहले साल 2007 में 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें: यूपी में आज भी आफत की बारिश, 17 जिलों में चेतावनी; स्कूल बंद
लखनऊ में 12वीं तक स्कूल बंद
तेज बारिश और ठंड हवाओं के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए लखनऊ में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. वाराणसी में भी 12वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं. रविवार शाम से बारिश बंद होने का अनुमान है.
इन जिलों रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के 8 जिलों में तेज बारिश आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल है.
ये जिले ऑरेंज जोन में
मौसम विभाग जहां 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है वही 12 जिलों को ऑरेंज जोन में रखा है. इसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी शामिल हैं. इसके साथ ही इनमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं हैं. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. शुक्रवार देर शाम लखनऊ के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार कर रही आयुष्मान अस्पतालों की जांच, खामियों पर सख्त एक्शन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News

World trusts Uttar Pradesh products, supply chain, entrepreneurs, says Yogi at trade show


