होम›शिक्षा-करियर›कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News
शिक्षा-करियर

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Update | Heavy Rain & Temperature Drop After 45 Years कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी:12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJM…

bhaskar.com के अनुसार26 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी:  12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Weather Update | Heavy Rain & Temperature Drop After 45 Years

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी:12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द

- कॉपी लिंक

कानपुर में बीते 32 घंटे से बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह से झमाझम बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को ठंडा किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम है।

गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में घने बादल छाए हैं। इसके चलते मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को सितंबर में ही ठंड का अहसास होने लगा है।

बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में करीब 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं, एक जून से अब तक 937.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 53% ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में बारिश ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1981 के बाद पहली बार इस महीने इतनी ज्यादा बारिश हो रही है।

वहीं, बारिश के चलते छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में होने वाली सभी मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय नहीं आने की अपील की है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया-

मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके प्रभाव से तेज बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी है। रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

बारिश की तस्वीरें देखिए…

सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना से ज्यादा बारिश

सितंबर में अब तक 272.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। कानपुर में सितंबर की सामान्य औसत बारिश करीब 169 मिमी है। यानी इस बार सामान्य से काफी अधिक बारिश हो चुकी है। सितंबर में अब तक की सर्वाधिक मासिक बारिश का रिकॉर्ड 1981 में 443 मिमी का है। 28 सितंबर 1981 को एक ही दिन में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

हाल के वर्षों में भी सितंबर में कई बार मूसलाधार बारिश हुई है। 13 सितंबर 2022 को 150.8 मिमी और 17 सितंबर 2024 को 120.6 मिमी बारिश एक दिन में दर्ज की गई थी। 2021 में 17 सितंबर को 102.4 मिमी बारिश हुई थी। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए इस बार भी सितंबर की बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर रहने की स्थिति बनी हुई है।

25.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट और बारिश के साथ चली तेज हवाओं से दिनभर हल्की ठंड महसूस हुई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें