Weather Update: कानपुर में Rain Alert, 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना - kanpur weather alert heavy rain expected for next three days weather department predicts
Weather Update: कानपुर में Rain Alert, 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना Kanpur Rain Alert: कानपुर में मानसून की सक्रियता के चलते अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। 8 स…

सौजन्य से:- Jagran
Weather Update: कानपुर में Rain Alert, 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना
Kanpur Rain Alert: कानपुर में मानसून की सक्रियता के चलते अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। 8 स ...और पढ़ें
HighLights
- कानपुर में अगले 24 घंटे में तेज बौछारें संभव
- 8 से 10 अगस्त तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
- वर्षा से तापमान गिरा, उमस बढ़ने की भी संभावना
जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Rain Alert: मानसून की सक्रियता के चलते कानपुर में एक बार फिर वर्षा का दौर तेज होने की संभावना है। कानपुर व आसपास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसूनी ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में कानपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। बादलों की आवाजाही, गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ वर्षा का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद है और नई मौसमी प्रणालियों के बनने से नमी का प्रवाह बढ़ रहा है। इसके चलते 8 से 10 अगस्त तक कानपुर मंडल में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम वर्षा और गरज वाले बादलों की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर कम समय में तेज बौछारें भी पड़ने की संभावना है।
18.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, कंपनी बाग में सबसे अधिक वर्षा
शुक्रवार को शहर के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। सीएसए में 18.2 मिलीमीटर, कंपनी बाग में 19.3 मिलीमीटर, काकादेव में 18.9 मिलीमीटर, सिविल लाइंस में 19.1 मिलीमीटर, नौबस्ता में 14.3 मिलीमीटर और एयरफोर्स स्टेशन में 8.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। हालांकि वातावरण में नमी का स्तर काफी अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 76 प्रतिशत दर्ज की गई।
बीच-बीच में निकल सकती है धूप, बढ़ेगी उमस
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बादलों के बीच कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है। वहीं तेज हवा के साथ वर्षा होने पर तापमान में गिरावट बनी रहेगी। लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


