होमबिज़नेसलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन
बिज़नेस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन एनएचएआई निदेशक पंकज यादव ने बताया कि कंपनी का चयन किया गया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 23, 2026…

ETV Bharat के अनुसार23 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन

एनएचएआई निदेशक पंकज यादव ने बताया कि कंपनी का चयन किया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 23, 2026 at 11:07 PM IST

कानपुर : प्रदेश सरकार की ओर से 13 जुलाई को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे का तोहफा दिया गया था. जिसके बाद अब जाजमऊ पुल पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. पुल से एक एलीवेटेड सड़क बनाते हुए उसे सीधे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जोड़ने की तैयारी है.

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे शुरू होने के करीब 70 दिनों बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों ने अब एक कंपनी का चयन कर दिया है, जो उस पूरे रूट का सर्वे करेगी. करीब दो माह तक फिजिबिलिटी टेस्ट समेत अन्य परीक्षण करने के बाद कंपनी की ओर से पूरी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट एनएचएआई अफसरों को सौंपी जाएगी.

रोजाना पुल से गुजरते हैं 50 से 80 हजार वाहन सवार : एनएचएआई अफसरों की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल से 50 से 80 हजार वाहनों की आवाजाही होती है. जैसे ही कोई वाहन सवार जाजमऊ स्थित गंगा पुल पर पहुंचता है तो यहां पर वाहनों की अधिकता के चलते वाहन की गति धीमी करनी पड़ जाती है. इसके बाद सीधे आगे चलने पर तीन से चार किलोमीटर बाद कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे का कट आता है. लेकिन, यहां बहुत अधिक जाम जैसी स्थिति रहती है. यही स्थिति और नजारा पुल के दूसरी ओर भी दिखता है, जब वाहन सवार कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर जाजमऊ गंगा पुल की ओर पहुंचते हैं और फिर शहर के अंदर अपने गंतव्य तक जाते हैं.

एनएचएआई निदेशक पंकज यादव ने बताया कि एक कंपनी का चयन किया गया है. कंपनी के प्रतिनिधियों को बताया गया कि वह पूरे रूट की ट्रैफिक स्टडी करेंगे. तकनीकी तौर पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें. फिर जो निष्कर्ष सामने आएगा उसके आधार पर फैसला किया जाएगा कि किस तरह एलीवेटेड रोड को बनाना है. उसकी लंबाई, चौड़ाई का अध्ययन कराएंगे. पुल से एक्सप्रेस वे तक जाम न लगे, इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि इस काम के लिए मंत्रालय से निर्देश मिल गए हैं. जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करवाएंगे.

एनएचएआई अफसरों का कहना था कि मौजूदा समय में कानपुर से लखनऊ जाने के लिए केवल जाजमऊ गंगा पुल का ही विकल्प है. गंगा बैराज के रास्ते सरैंया क्रासिंग होते हुए लखनऊ जाने में वाहन सवारों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जबकि पुल पर बहुत अधिक लोड होने के चलते भी चौपहिया वाहन सवार घंटों जाम में फंसते हैं. ऐसे में अगर जाजमऊ गंगा पुल से कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे को सीधे एलीवेटेड सड़क से जोड़ दिया जाएगा तो लाखों राहगीर राहत की सांस लेंगे.

भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि 13 जुलाई को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद जाजमऊ गंगा पुल से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करने के लिए उन्होंने 12 अगस्त को ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र भेज दिया था. जानकारी मिली है कि एनएचएआई ने इसके लिए कंपनी तय कर दी है जो अपनी ओर से डीपीआर तैयार करेगी. लाखों राहगीरों को जाम से राहत मिल सके, इसलिए यह एलीवेटेड सड़क बननी बहुत जरूरी है. यह भी अच्छी बात है कि केंद्रीय मंत्री ने पत्र का संज्ञान लिया. निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में यह सड़क जरूर बनेगी.

जानिए किन-किन रूट से आने वाले राहगीरों को होगा फायदा?

- प्रयागराज-फतेहपुर होकर रामादेवी चौराहा से सीधे लखनऊ जाने वाले वाहन जाजमऊ गंगा पुल से सीधे एक्सप्रेस वे पर पहुंच सकेंगे.

- दिल्ली से इटावा होकर पनकी-भौंती पुल से सीधे जाजमऊ गंगापुल पहुंचकर वाहन सवार एक्सप्रेस वे से लखनऊ पहुंचेंगे.

- उरई, जालौन, झांसी से होकर आने वाले वाहन सवार जाजमऊ गंगा पुल से सीधे एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर लखनऊ जा सकेंगे.

- लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई से वाहन सवार एक्सप्रेस वे से आकर जाजमऊ गंगापुल से सीधे बुंदेलखंड की ओर जा सकेंगे.

- कानपुर शहर के अंदर से राहगीर जाजमऊ गंगापुल से सीधे एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर उन्नाव होते हुए लखनऊ जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें : लखनऊ से कानपुर की यात्रा अब केवल 40 मिनट में, नई एक्सप्रेसवे का हुआ शुभारंभ

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें