होमबिज़नेसकानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance
बिज़नेस

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट बैंक यूनियनों और वित्त मंत्रालय के बीच वार्ता विफल होने के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय ...और…

Jagran के अनुसार23 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट
 - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट

बैंक यूनियनों और वित्त मंत्रालय के बीच वार्ता विफल होने के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय ...और पढ़ें

HighLights

- 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है

- हड़ताल से कानपुर में व्यापारिक और वित्तीय गतिविधियां प्रभावित होंगी

- छमाही क्लोजिंग और करोड़ों के भुगतान अटकने की आशंका है

जागरण संवाददाता, कानपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक यूनियनों और वित्त मंत्रालय के बीच वार्ता विफल होने के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल से व्यापारिक व वित्तीय गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल के चलते सितंबर माह की छमाही क्लोजिंग और कारोबारी लेन-देन सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

हड़ताल के कारण चेक क्लियरिंग प्रोसेसिंग सेंटर और शाखाओं का कामकाज रुकने से व्यापारियों के करोड़ों रुपये के भुगतान अटक सकते हैं। पीएनबी प्रोग्रेसिव इंप्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन संजय त्रिवेदी और पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि 30 सितंबर को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही समाप्त होती है। क्लोजिंग से ठीक पहले तीन दिन बैंक बंद रहने से खातों के ऑडिट, सरकारी व कॉरपोरेट टैक्स भुगतान और बैलेंस शीट फाइनल करने जैसे जरूरी काम लटक जाएंगे।

कानपुर में 11 सरकारी बैंक की 400 शाखाएं

कानपुर में 11 सरकारी बैंकों की करीब 400 शाखाएं हैं। नकद जमा और मांग ड्राफ्ट जैसी काउंटर सेवाएं न मिलने से थोक मंडियों और स्थानीय उद्योगों की आपूर्ति शृंखला पर असर पड़ेगा।

27 सितंबर को खोलने के निर्देश

हड़ताल के मद्देनजर सरकार व बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं। जनता और व्यापारियों की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक व सरकार ने 27 सितंबर को शाखाएं खोलने के निर्देश दिए हैं, ताकि हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटाए जा सकें। बैंकों ने ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल भेजकर शाखा जाने के बजाय नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआइ और एटीएम का उपयोग करने की सलाह दी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें