सहारनपुर में गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार
सहारनपुर में गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 10, 2026 at 1:09 PM IST सहारनपुर: उत्तर प्रदे…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सहारनपुर में गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 10, 2026 at 1:09 PM IST
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, 230 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट का एक टेंपो बरामद करने का दावा किया है.
एएसपी मनोज यादव ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. हत्या, लूट, चोरी, डकैती, दुष्कर्म, गोकशी, छिनैती और अवैध नशे के कारोबार जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही हैं.
इसी अभियान के तहत रविवार की देर रात कोतवाली देहात पुलिस की टीम मिनी बाईपास के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टपरी की तरफ से एक ऑटो आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर चालक को रुकने का इशारा किया. पुलिस टीम को देखकर ऑटो चालक अचानक घबरा गया और उसने वाहन को मोड़ दिया. इसके बाद वह तेज गति से जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा. संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया.
एएसपी मनोज यादव के मुताबिक, पीछा करने के दौरान कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते में बनी नाली में टेंपो का एक टायर फंस गया. इसके कारण टेंपो आगे नहीं बढ़ सका. पुलिस टीम जब आरोपी के नजदीक पहुंची तो उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए है.
घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वाजिद पुत्र साजिद निवासी टपरी अंडरपास के निकट, टपरी बाजार, थाना कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार कराया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और बिना नंबर प्लेट वाला टेंपो उसके कब्जे में कैसे आया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वाजिद थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज है. यह मामला सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित है और आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. आरोपी के घायल होने के कारण उसे पहले उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. उपचार के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
पुलिस के अनुसार टेंपो पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग, बरामद हथियार, कारतूस और टेंपो को लेकर भी पुलिस आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जिले में वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में 17 वर्षों से फरार बांग्लादेशी गिरफ्तार, घोषित था 25 हजार का इनाम
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर के तिरंगा यात्रा में दिखेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, सीएम योगी करेंगे अगुवाई - cm yogi to lead grand tiranga yatra in gorakhpur

गोरखपुर में CM योगी तिरंगा हाथ में लेकर निकले: बोले-क्रांतिकारियों को पिछली सरकारों में डकैत पढ़ाया गया - Gorakhpur News

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी


