होमक्राइमगोरखपुर के तिरंगा यात्रा में दिखेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, सीएम योगी करेंगे अगुवाई - cm yogi to lead grand tiranga yatra in gorakhpur
क्राइम

गोरखपुर के तिरंगा यात्रा में दिखेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, सीएम योगी करेंगे अगुवाई - cm yogi to lead grand tiranga yatra in gorakhpur

गोरखपुर के तिरंगा यात्रा में दिखेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, सीएम योगी करेंगे अगुवाई गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह यात…

Jagran के अनुसार10 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
गोरखपुर के तिरंगा यात्रा में दिखेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, सीएम योगी करेंगे अगुवाई - cm yogi to lead grand tiranga yatra in gorakhpur

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर के तिरंगा यात्रा में दिखेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, सीएम योगी करेंगे अगुवाई

गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह यात्रा 'हर घर ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोरखपुर तिरंगा यात्रा की अगुवाई।

- यात्रा रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से शुरू होकर महाराणा प्रताप प्रतिमा पर समाप्त।

- 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति का संदेश देगी यात्रा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सोमवार को गोरखपुर की सड़कों पर तिरंगे का रंग नजर आएगा। भाजपा महानगर इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से सुबह नौ बजे शुरू होने वाली यात्रा टाउनहाल, गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर, यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचेगी। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री लोगों को राष्ट्र प्रथम और एकता-अखंडता का संदेश देंगे।

यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन से करेंगे। इसके बाद टाउनहाल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। गोलघर काली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यात्रा आगे बढ़कर यातायात तिराहा पहुंचेगी, जहां डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। अंत में रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ यात्रा का समापन होगा।

तिरंगा यात्रा को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के पर्व को राष्ट्रभक्ति के उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में गोरखपुर की यह यात्रा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

खबरें और भी

यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। मार्ग में सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से 16 प्रमुख स्थानों पर मुख्यमंत्री और यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा। इससे शहर में जगह-जगह उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर का तरंग ओवरब्रिज आज से हल्के वाहनों के लिए खुला, मिलेगी बड़ी राहत

यात्रा को सफल बनाने पर हुई चर्चा

तिरंगा यात्रा की तैयारी के क्रम में रविवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इसे ऐतिहासिक बनाएं।

बैठक में यात्रा के मार्ग, स्वागत स्थलों और व्यवस्था पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि होटल शिवाय, कचहरी चौक, कृपाल वस्त्रालय, जलकल गोलघर, गांधी आश्रम, बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा, नेशनल मेडिकल स्टोर्स, काली माता मंदिर, साइबर थाना, पुलिस लाइन तिराहा, यातायात चौराहा समेत 16 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारी है। बैठक में शशिकांत सिंह, सिद्धांत घोष, सौरभ सिंह, आनंद अग्रहरि, शिवानंद सिंह, पवन यादव, संतोष राजभर, निलेश पांडेय, उत्कर्ष सिंह, अमित नारायण मल्ल, प्रदीप निषाद, रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, कर्मवीर सिंह, विक्की कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें