लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गौवंशों का झुंड, VIDEO: कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे, गड्ढों के बाद सुरक्षा में चूक - Unnao News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Unnao - Lucknow Kanpur Expressway Stray Cattle Panic | Security Lapse VIDEO लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गौवंशों का झुंड, VIDEO:कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे, गड्ढों के बाद सुरक्…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Unnao
- Lucknow Kanpur Expressway Stray Cattle Panic | Security Lapse VIDEO
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गौवंशों का झुंड, VIDEO:कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे, गड्ढों के बाद सुरक्षा में चूक
- कॉपी लिंक
लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को एक्सप्रेसवे पर गौवंशों का झुंड दौड़ता दिखा, जिसका वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक गौवंशों के आने से कई वाहन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
यह घटना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 51.1 के आसपास की बताई जा रही है। वीडियो में एक्सप्रेसवे की मुख्य लेन पर कई गौवंश घूमते दिखाई दे रहे हैं। वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाकर या वाहन को दूसरी दिशा में मोड़कर बचाव करना पड़ा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को तेज रफ्तार और सुरक्षित आवागमन के लिए बनाया गया है। ऐसे में मुख्य कैरिजवे पर गौवंशों का पहुंचना एक्सप्रेसवे के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाता है। यदि किसी वाहन की गौवंश से टक्कर होती, तो तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, जिसमें पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी शामिल हो सकते थे।
एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। अब सड़क पर आवारा गौवंशों के पहुंचने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा दावों पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। यह घटना एक्सप्रेसवे पर प्रवेश रोकने के लिए लगाए गए सुरक्षा इंतजामों और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करती है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क 24 घंटे में 14 जगह और धंसी, उखड़ रहा पुराना पैचवर्क - lucknowkanpur expressway sinks at 14 more spots iit probe

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दस जगह और धंसी सड़क

लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका; LDA के 460 भूखंडों के लिए 9 अगस्त से होगा पंजीकरण, जानिए क्या है प्रक्रिया?


