होमक्राइमगोरखपुर में CM योगी तिरंगा हाथ में लेकर निकले: बोले-क्रांतिकारियों को पिछली सरकारों में डकैत पढ़ाया गया - Gorakhpur News
क्राइम

गोरखपुर में CM योगी तिरंगा हाथ में लेकर निकले: बोले-क्रांतिकारियों को पिछली सरकारों में डकैत पढ़ाया गया - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Tiranga Yatra | Yogi Adityanath Leads Campaign For Har Ghar Tiranga LIVEगोरखपुर में CM योगी तिरंगा हाथ में लेकर निकले:बोले-क्रांतिकारियों को पिछली सरकारों में…

bhaskar.com के अनुसार10 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
गोरखपुर में CM योगी तिरंगा हाथ में लेकर निकले:  बोले-क्रांतिकारियों को पिछली सरकारों में डकैत पढ़ाया गया - Gorakhpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Tiranga Yatra | Yogi Adityanath Leads Campaign For Har Ghar Tiranga

LIVEगोरखपुर में CM योगी तिरंगा हाथ में लेकर निकले:बोले-क्रांतिकारियों को पिछली सरकारों में डकैत पढ़ाया गया

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखपुर में तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। सीएम हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चल रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी यात्रा में शामिल हैं। स्कूली बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। जगह-जगह तिरंगे लहराए जा रहे हैं और ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंज रहे हैं।

इससे पहले संबोधन में सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना भी साधा। कहा कि दुर्भाग्य है कि देश की आजादी से 2022 तक देश के क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाया गया। कहा- राष्ट्र के क्रांतिकारी किसी भी युवा के लिए प्रेरणा होते हैं। किसी युवा से उसके आदर्श को छीन लो, इसका मतलब है कि उनको गौरव के पलों से दूर रखा गया। इसलिए उन्हें गौरव से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा शुरू की।

काकोरी की घटना को डकैती पढ़ाया जा रहा था

काकोरी कांड को अंग्रेजों ने डकैती कहा था। 1947 में देश की आजादी के बाद से 2022 तक देश में काकोरी ट्रेन की घटना को डकैती की घटना पढ़ाया जाता रहा। क्रांतिकारियों का इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है। हमारे प्रधानमंत्री ने इसे भारत की आजादी का मंत्र बताया।

उन्होंने कहा कि बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। सीएम ने लोगों से तिरंगा घर ले जाने और उसके साथ सेल्फी लेने की अपील भी की।

'क्रांतिकारियों के योगदान को याद रखना जरूरी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन के क्रांतिकारियों के योगदान को याद रखना जरूरी है। तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की आजादी और बलिदान की पहचान है। तिरंगा आजादी का मंत्र है।

यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री करीब 3 किलोमीटर पैदल चलेंगे। यात्रा अब यातायात चौराहा की ओर बढ़ रही है।

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा का समापन महाराणा प्रताप चौक पर जाकर हुआ। जहां सीएम ने स्कूली बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और गुब्बारे को हवा में छोड़कर एकता का संदेश दिया।

- कॉपी लिंक

शिक्षिका डॉ. नीतू बंसल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का नजारा देखकर काफी उत्साहित और गौरवान्वित हूं।

- कॉपी लिंक

यात्रा में शामिल अंकिता सिंह ने बताया कि यात्रा में हर उम्र के लोग उत्साह से भरे दिख रहे हैं। इसे राष्ट्रीय पर्व की तरह बनाया जा रहा है।

- कॉपी लिंक

सीएम योगी की तिरंगा यात्रा अपने समापन स्थल महाराणा प्रताप चौक पहुंच रही है। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सीएम माल्यार्पण करेंगे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ ने तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा में हम सब भारत के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करें। तिरंगा हम अपने हाथ में लेकर चलेंगे। तिरंगा को फेंकना नहीं है। यात्रा विश्राम के बाद तिरंगा घर ले जाइए, फिर सेल्फी विद तिरंगा से संदेश दीजिए।

- कॉपी लिंक

1925 में काकोरी में क्रांतिकारियों ने भारत को लूटकर जो पैसा ब्रिटिश इंग्लैंड ले जाना चाहते थे, उसे लूटकर देश की आजादी में लगाया। देश की आजादी के बाद भी काकोरी कांड को डकैती के रूप में पढ़ाया जा रहा था। प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान दिलाया।

- कॉपी लिंक

सीएम बोले- प्रधानमंत्री जी ने हर युवा को गौरव से जोड़ने के लिए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। कभी तिरंगा आजादी का मंत्र बना था। भारत की आजादी का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश बना था। मंगल पांडेय, झांकी की रानी लक्ष्मी बाई, कानपुर और मेरठ के लोगों ने भारत की आजादी का मंत्र बना।

- कॉपी लिंक

हर घर तिरंगा अभियान 2022, 2023, 2024 और 2025 के बाद अब 2026 में भी जारी है।

राष्ट्र के महापुरुषों और बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह तिरंगा भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा का प्रमाण है।

- कॉपी लिंक

सीएम बोले- भारत की आन, बान और शान है हमारा तिरंगा। इसका सम्मान हम सबको करना चाहिए।

- कॉपी लिंक

मंच पर सीएम के साथ सदर सांसद रवि किशन, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, चिल्लूपार विधायक, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास मौजूद रहे। मंच संचालन महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।

- कॉपी लिंक

भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर काफी जोश दिखाई दे रहा है। जय श्रीराम, जय श्रीराम किनारे से पूरा एरिया गूंज रहा है। योगी- मोदी, जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं। महिलाएं तिरंगा संग सेल्फी ले रही हैं।

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा को लेकर गोरखपुर में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। महिलाओं में अलग जोश देखने के लिए मिल रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से महिलाएं आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इस यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य बड़े नसीब से मिलता है। आने वाली पीढ़ी को भी इसमें बढ़ चढ़कर भगीदारी दिखानी चाहिए।

- कॉपी लिंक

नगर निगम परिसर से शुरू होने के बाद तिरंगा यात्रा टाउनहॉल पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक की तरफ आगे बढ़ेगी।

करीब 3 किलोमीटर की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने पहुंचेंगे। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देंगे। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जाएगी।

इस यात्रा का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जोड़ना है।

- कॉपी लिंक

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को लखनऊ से कर दी है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

गोरखपुर में सोमवार को होने वाली तिरंगा यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न रखकर व्यापक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

- कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें