होमक्राइमवाराणसी में नाव संचालन बंद, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर: सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, आसमान में बादल छाए; घाटों का टूटा संपर्क - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी में नाव संचालन बंद, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर: सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, आसमान में बादल छाए; घाटों का टूटा संपर्क - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Weather Update | Ganga Ghat Water Level Rising Rain Alert वाराणसी में नाव संचालन बंद, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर:सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, आसमान में बादल छाए; घाटों…

bhaskar.com के अनुसार10 अगस्त 2026 को 06:18 am बजे
वाराणसी में नाव संचालन बंद, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर:  सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, आसमान में बादल छाए; घाटों का टूटा संपर्क - Varanasi News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Weather Update | Ganga Ghat Water Level Rising Rain Alert

वाराणसी में नाव संचालन बंद, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर:सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, आसमान में बादल छाए; घाटों का टूटा संपर्क

- कॉपी लिंक

सावन के महीने में वाराणसी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह से ही शहर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

सोमवार को वाराणसी का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे और नमी 73 प्रतिशत रही। मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर भी महसूस किया गया।

इससे पहले रविवार देर रात करीब 12 बजे के बाद सावनी मेघ वाराणसी में बरसे। शहर के वरुणापार सहित कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, जो रात करीब एक बजे के बाद तक जारी रही। बारिश के चलते तापमान में कुछ राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थान से थोड़ा दक्षिण की ओर शिफ्ट हो रही है। इसके प्रभाव से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ाव

दूसरी ओर, गंगा के जलस्तर में रविवार पूरे दिन स्थिर रहने के बाद शाम से दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो गई। हालांकि जलस्तर बढ़ने की गति आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे से भी कम रही, लेकिन तेज हवा और बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा में लहरें उठने लगी हैं।

इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से गंगा में छोटी-बड़ी सभी नौकाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। फिलहाल क्रूज के संचालन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि गंगा के तेज बहाव में नाव चलाना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नावों के संचालन पर रोक लगाई गई है। क्रूज का संचालन फिलहाल जारी रहेगा, लेकिन जलस्तर में आगे होने वाले बढ़ाव को देखते हुए इस संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा।

दशाश्वमेध घाट पर फिर बदला आरती स्थल

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर धार्मिक गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। दशाश्वमेध घाट पर रविवार शाम गंगा आरती का स्थल एक बार फिर बदलना पड़ा। घाट की सीढ़ियों तक बाढ़ का पानी पहुंचने के बावजूद आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई खास कमी नहीं आई।

जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें दशाश्वमेध घाट से मीर घाट होते हुए ललिता घाट के गंगाद्वार के रास्ते विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को लगातार सतर्क कर रही हैं। श्रद्धालुओं से गंगा के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में परेशानी

गंगा का पानी बढ़ने से मणिकर्णिका घाट का निचला शवदाह स्थल भी जलमग्न हो गया है। इससे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें