होमशिक्षा-करियरग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड का खौफनाक Video, 9 की मौत, यात्रियों ने बताई आंखो देखी
शिक्षा-करियर

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड का खौफनाक Video, 9 की मौत, यात्रियों ने बताई आंखो देखी

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड का खौफनाक Video, 9 की मौत, यात्रियों ने बताई आंखो देखी Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा आ रही स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. यात्…

ABP News के अनुसार24 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड का खौफनाक Video, 9 की मौत, यात्रियों ने बताई आंखो देखी

सौजन्य से:- ABP News

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड का खौफनाक Video, 9 की मौत, यात्रियों ने बताई आंखो देखी

Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा आ रही स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. यात्रियों के मुताबिक पूरी बस धुंए से भर गई थी.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई. इस बीच यात्रियों ने जो बताया वो काफी डरावना है. किसी तरह बचकर निकले यात्रियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. बस यात्रियों से खचाखच भरी थी. वहीं इस अग्निकांड का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है.

इस हादसे के चश्मदीद एक यात्री ने बताया, 'जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाया और बताया कि बस में आग लग गई है. हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी करने लगे. वहां से निकलना आसान नहीं था, बहुत धुआं था. घबराहट में हम किसी तरह बाहर निकल पाए. बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी.'

VIDEO | Hyderabad: Private bus gutted in fire near Meerpet petrol pump, several passengers evacuate safely. More details are awaited.#HyderabadNews

— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/ZkgpBFN7dR

यह भी पढ़ें: UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

सामान भी जलकर खाक

एक महिला यात्री ने बताया कि मैं सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया तो मैं उठी, बस के अंदर पहले से ही बहुत भीड़ थी. मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया, जूते तक पहनने का मौका नहीं मिला. बस फोन हाथ में उसे लेकर बाहर भागी. इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे. मुझे भी धक्के लगे और किसी ने मुझे बाहर खींच लिया. उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं चारों तरफ धुंआ ही धुंआ था.

महिला यात्री ने बताया कि चारों अफरा-तफरी मची थी और लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे. उसके मुताबिक बहुत कम लोग ही बच पाए, जो धक्का-मुक्की में बाहर निकल पाए. मेरे पीछे भी कई लोग थे, जो बाहर नहीं निकल पाए.

40 से 50 यात्रियों का दावा

बताया जा रहा है कि बस में 50 के करीब यात्री थे, बस दिल्ली से महोबा जा रही थी, लेकिन जेवर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अचानक बस में आग लग गई. देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई. फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें