होमकृषिGorakhpur News: यूपी एग्रीस में गोरखपुर मंडल में तकनीकी सहायकों की तैनाती शुरू
कृषि

Gorakhpur News: यूपी एग्रीस में गोरखपुर मंडल में तकनीकी सहायकों की तैनाती शुरू

Gorakhpur News: यूपी एग्रीस में गोरखपुर मंडल में तकनीकी सहायकों की तैनाती शुरू Gorakhpur News: गोरखपुर में यूपी एग्रीस योजना के तहत किसानों को कृषि तकनीक प्रदान करने के लिए 72 कृषि और 13 मत्स्य टेक्निकल असिस्टेंट की नियु…

Hindustan के अनुसार24 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
Gorakhpur News: यूपी एग्रीस में गोरखपुर मंडल में तकनीकी सहायकों की तैनाती शुरू

सौजन्य से:- Hindustan

Gorakhpur News: यूपी एग्रीस में गोरखपुर मंडल में तकनीकी सहायकों की तैनाती शुरू

Gorakhpur News: गोरखपुर में यूपी एग्रीस योजना के तहत किसानों को कृषि तकनीक प्रदान करने के लिए 72 कृषि और 13 मत्स्य टेक्निकल असिस्टेंट की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के 557 गांवों में ये टेक्निकल असिस्टेंट आधुनिक तकनीक और उत्पादन वृद्धि के उपायों के लिए सहायता प्रदान करेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर,राजीव दत्त पाण्डेय। किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए लागू यूपी एग्रीस योजना के तहत गोरखपुर मंडल में टेक्निकल असिस्टेंट की तैनाती शुरू हो गई है। बुधवार को महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी में कृषि एवं मत्स्य योजना के तहत चयनित 72 कृषि और 13 मत्स्य टेक्निकल असिस्टेंट को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उनका अभिमुखीकरण किया गया।

तैनाती की प्रक्रिया

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में कृषि के 95 और मत्स्य के 28 टेक्निकल असिस्टेंट तैनात किए जाने हैं। शेष पदों पर चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। एग्रीकल्चर फाइनेंस कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से गोरखपुर मंडल के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने चयनित टेक्निकल असिस्टेंट को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में कुल 95 टेक्निकल असिस्टेंट की तैनाती होनी है। इसके सापेक्ष 72 का चयन कर तैनाती दी गई है। शेष 23 पदों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। वहीं, मत्स्य क्षेत्र में चारों जिलों के लिए 28 टेक्निकल असिस्टेंट के पद हैं, जिनमें 13 का चयन कर तैनाती दी गई है।

557 गांवों तक पहुंचेगी तकनीकी मदद

यूपी एग्रीस के तहत मंडल के चारों जिलों के 557 गांव चयनित हैं। इन गांवों में तैनात टेक्निकल असिस्टेंट किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उत्पादन बढ़ाने के उपाय और योजना से जुड़ी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देवरिया में पांच ब्लॉक क्रमशः बनकटा, भागलपुर, भटनी, भाटपार रानी एवं रामपुर कारखाना में प्रत्येक ब्लॉक में 30 गांव यानी 150 गांव के चयनित हैं। इसी तरह गोरखपुर के पांच ब्लॉक बांसगांव के 30 गांव, भटहट के 22 गांव, जंगल कौड़िया के 30 गांव, पाली के 30 गांव एवं सहजनवा ब्लॉक के 25 गांव कुल 137 गांव चयनित हैं। कुशीनगर में दुदही, नेबुआ नौरंगिया, पडरौना, तमकुही राज एवं विशुनपुरा प्रत्येक ब्लॉक में 30 गांव यानी 150 गांव चयन हुआ है। महाराजगंज में फरेंदा, मिठौरा, नौतनवा, निचलौल के 30-30 गांव, कुल 120 गांव चयनित हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें