होम›राजनीति›कानपुर बना सौर ऊर्जा का नया केंद्र: 'सूर्य घर योजना' में यूपी में मिला तीसरा स्थान, 53 हजार घरों में लगे सोलर प्लांट
राजनीति

कानपुर बना सौर ऊर्जा का नया केंद्र: 'सूर्य घर योजना' में यूपी में मिला तीसरा स्थान, 53 हजार घरों में लगे सोलर प्लांट

कानपुर बना सौर ऊर्जा का नया केंद्र: 'सूर्य घर योजना' में यूपी में मिला तीसरा स्थान, 53 हजार घरों में लगे सोलर प्लांट पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 53 हजार से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाकर यूपी में तीसरे स्थान…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 05:04 pm बजे
कानपुर बना सौर ऊर्जा का नया केंद्र: 'सूर्य घर योजना' में यूपी में मिला तीसरा स्थान, 53 हजार घरों में लगे सोलर प्लांट

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर बना सौर ऊर्जा का नया केंद्र: 'सूर्य घर योजना' में यूपी में मिला तीसरा स्थान, 53 हजार घरों में लगे सोलर प्लांट

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 53 हजार से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाकर यूपी में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 7, 2026 at 9:43 PM IST

कानपुर: बिजली के भारी-भरकम बिलों से राहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कानपुर नगर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत जिले में छतों पर सोलर प्लांट लगाने का काम काफी तेजी से चल रहा है. जिले में अब तक 53,382 घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं. इस शानदार उपलब्धि के साथ कानपुर नगर अब सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है.

उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची 432 करोड़ की सब्सिडी: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने विकास भवन सभागार में योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान इस बात की जानकारी साझा की. योजना के सफल क्रियान्वयन के चलते कानपुर नगर में अब तक 172.06 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है. इससे न केवल स्थानीय स्तर पर बिजली की निर्भरता कम हुई है, बल्कि आम नागरिकों को भारी आर्थिक राहत भी मिली है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर घरेलू उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक का अनुदान सीधे उनके खातों में भेज रही हैं.

टारगेट से आगे निकला जिला प्रशासन: नेडा के परियोजना अधिकारी राकेश पांडेय ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि चालू सत्र में जिले को कुल 42,684 सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य मिला है. अप्रैल से सितंबर तक के शुरुआती 6 महीनों में 21,342 प्लांट लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके मुकाबले टीम ने 25,035 सोलर प्लांट लगा दिए. जिले ने तय समयावधि में 117.3 प्रतिशत की शानदार प्रगति हासिल की है. इन सोलर प्लांट्स के चालू होने से जिले में अब तक अनुमानित 1.30 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है.

पेंडिंग आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश: समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ अभिनव जे. जैन ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन पेंडिंग या लंबित चल रहे हैं, उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. जिला प्रशासन का मुख्य मकसद कानपुर नगर को आने वाले समय में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचाना है. अधिकारियों को इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई है.

यह भी पढ़ें- शोर के नियमों का पालन हो तो पांचों वक्त अजान में दखल न दें : हाईकोर्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें