होम›खेल›यूपी में बेघरों के लिए खुशखबरी, पीएम आवास योजना 2.0 को लेकर यूपी सरकार का सख्त रुख, पारदर्शी चयन का फरमान जारी
खेल

यूपी में बेघरों के लिए खुशखबरी, पीएम आवास योजना 2.0 को लेकर यूपी सरकार का सख्त रुख, पारदर्शी चयन का फरमान जारी

यूपी में बेघरों के लिए खुशखबरी, पीएम आवास योजना 2.0 को लेकर यूपी सरकार का सख्त रुख, पारदर्शी चयन का फरमान जारी पीएम आवास योजना 2.0 (AI Image) पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत यूपी सरकार ने पात्र परिवारों को जल्द आवास देने…

Prabhat Khabar के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी में बेघरों के लिए खुशखबरी, पीएम आवास योजना 2.0 को लेकर यूपी सरकार का सख्त रुख, पारदर्शी चयन का फरमान जारी

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

यूपी में बेघरों के लिए खुशखबरी, पीएम आवास योजना 2.0 को लेकर यूपी सरकार का सख्त रुख, पारदर्शी चयन का फरमान जारी

पीएम आवास योजना 2.0 (AI Image)

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत यूपी सरकार ने पात्र परिवारों को जल्द आवास देने के लिए प्रक्रिया तेज की है. लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से होगा.

PM Awas Yojana 2.0: पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पात्र परिवारों को जल्द आवास उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से लाभार्थियों के चयन से लेकर आवास निर्माण तक के काम को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र परिवार आवास सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए और योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी.

पारदर्शी तरीके से होगा लाभार्थियों का चयन

राज्य नगरीय विकास अभिकरण में हुई समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है. इसके लिए पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए. साथ ही, चयन के बाद आवास निर्माण की प्रक्रिया को भी निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने पर जोर दिया गया. उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए.

पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर

एके शर्मा ने कहा कि पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से लाभार्थी चयन और निर्माण प्रक्रिया की लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर मिलने में अनावश्यक इंतजार न करना पड़े. सरकार की प्राथमिकता योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना है.

यूपी को लगातार तीसरी बार मिला राष्ट्रीय सम्मान

नगर विकास मंत्री ने प्रदेश को पीएम आवास योजना-शहरी में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया. बैठक में प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद, सचिव अनुज कुमार झा, सूडा निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह और विशेष सचिव प्रवीण लक्ष्यकार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें