होमक्राइमयूपी की बड़ी खबरें: योगी बोले- चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाई तो एक्शन लेंगे - Uttar Pradesh News
क्राइम

यूपी की बड़ी खबरें: योगी बोले- चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाई तो एक्शन लेंगे - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Ki Badi Kharabre Big Breaking News Updates Today Live Jhansi Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya LIVEयूपी की बड़ी खबरें:योगी बोले- चीनी की कोई कमी नह…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
यूपी की बड़ी खबरें:  योगी बोले- चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाई तो एक्शन लेंगे - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Ki Badi Kharabre Big Breaking News Updates Today Live Jhansi Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya

LIVEयूपी की बड़ी खबरें:योगी बोले- चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाई तो एक्शन लेंगे

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है। आम लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को चीनी की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम शनिवार को चीनी की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की चीनी मिलों में कुल 179.38 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक है। इसमें सहकारी मिलों में 23.60 लाख, निगम की मिलों में 5.28 लाख और निजी मिलों में 150.50 लाख कुंतल चीनी है। जून और जुलाई में मिलों ने 235 लाख कुंतल चीनी बेची है।

योगी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चीनी मिलों को 15 अक्टूबर से चलाया जाए। कोई डीलर 30 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकता। एक समय में 400 टन से ज्यादा चीनी भी नहीं रखी जा सकती। बल्क कंज्यूमर्स को 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं है।

झांसी में विदाई से पहले भागी दुल्हन, जीजा भी 1.30 लाख लेकर फरार; युवक गुजरात से शादी करने आया था

झांसी में गुजरात से शादी करने आया युवक ठगी का शिकार हो गया। मोरबी निवासी राकेश भाई निमावत ने बताया कि एजेंट के जरिए देवराज शर्मा से संपर्क हुआ था। देवराज ने अपनी साली सलोनी से शादी कराने के नाम पर उसे झांसी बुलाया। 17 अगस्त को मंदिर में शादी कराकर देवराज ने 1.30 लाख रुपए लिए।

विदाई के दौरान सलोनी अपने जीजा देवराज और बहन शिखा के साथ चित्रा चौराहे से फरार हो गई। कई घंटे तलाश के बाद राकेश ने सीपरी बाजार थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त जमीन से टकराई इंडिगो फ्लाइट, 178 यात्री सवार थे

दिल्ली से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी गई और उसे दोबारा हवा में भेज दिया गया। थोड़ी देर बार ATC से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान की दोबारा लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट 6E 2381 में 178 यात्री सवार थे। घटना 19 अगस्त की है।

फ्लाइट के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान मेंटेनेंस टीम को पिछले हिस्से में लगे ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के इनलेट के पास मामूली खरोंच के निशान मिले। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अस्थायी तौर पर उड़ान से हटा दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत की जा रही है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा।

इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि गो-अराउंड का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पढ़िए पूरी खबर

मुरादाबाद की ग्रीन ऑर्किड सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी 8 साल की बच्ची

मुरादाबाद की ग्रीन ऑर्किड सोसाइटी में स्कूल से लौट रही 8 साल की बच्ची करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। चौथी कक्षा की छात्रा कीर्ति शुक्ला अपने छोटे भाई के साथ घर लौटी थी। भाई सीढ़ियों से चला गया, जबकि कीर्ति लिफ्ट में चली गई। लिफ्ट अचानक बंद हो गई।

बच्ची ने शोर मचाया तो भाई ने परिजनों को बताया। गार्ड के प्रयासों के करीब 15 मिनट बाद लिफ्ट खुली। सोसाइटी में 15 दिन पहले भी महिला बच्चे समेत फंसी थी। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर के ईशान टेनरी में जहरीली गैस से युवक की मौत; परिवार के लोगों ने कहा- मालिक की लापरवाही

कानपुर में ईशान टेनरी में जहरीली गैस की चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और टेनरी मैनेजमेंट पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

परिवार के लोगों ने 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला शनिवार सुबह जाजमऊ थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान मनोज कुमार (22) के रूप में हुई। पढ़िए पूरी खबर

शॉर्टकट से अरबपति बनना चाहती थी गरिमा सिंह; गोरखपुर में अफसरों से ठगे 12 करोड़, 4 करोड़ ट्रेडिंग में लगाए

गोरखपुर की महिला ठग गरिमा सिंह शॉर्टकट से अरबपति बनना चाहती थी। इस चाहत में अफसरों, डॉक्टर और टीचर से ठगी करके उसने 10 करोड़ रुपए लुटाए। फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग में भी उसने करोड़ों रुपए लगाए। लेकिन, वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाई। 1 करोड़ की डिफेंडर खरीदने वाली थी, लेकिन अपनी करतूत की वजह से इससे पहले रेलवे अफसर पिता के साथ जेल पहुंच गई।

जेल जाने के बाद लगातार नए-नए कारनामे उसके सामने आ रहे हैं। अब तक 9 पीड़ितों की शिकायत पर गोरखपुर और महराजगंज के थाने में 9 एफआईआर लिखी जा चुकी है। गरिमा सिंह पर 12 करोड़ की ठगी का अब तक आरोप लग चुका है। कई और शिकायतें भी आई हैं, जिनकी जांच चल रही है। आने वाले समय में शिकायतें बढ़ने के साथ ही ठगी की रकम भी बढ़ सकती है। पढ़िए पूरी खबर

- बात खरी हैपंडितजी ने रुकवा दी अखिलेश की बुलंद रैली: 600 करोड़ की दवा गटक गए अफसर; 'रेलवे सिंह' की कृपा से बनते बिगड़े काम

- यूपी में टैक्सी वालों की मनमानी पर लगेगी लगाम: पिकअप न करने पर 100 रुपए जुर्माना लगेगा, ड्राइवर्स का 5 लाख का बीमा होगा

- बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला: गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनअयोध्या में रिश्वत दीजिए, रामलला के दर्शन कीजिए: ज्यादा पैसे दोगे तो दरोगा साथ जाएगा, रील भी बनवाएगा; स्टिंग में देखिए पूरी सौदेबाजी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें