होमक्राइमवाराणसी में युवक का अपहरण करके लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार - three accused arrested for kidnapping and robbing a young man in varanasi
क्राइम

वाराणसी में युवक का अपहरण करके लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार - three accused arrested for kidnapping and robbing a young man in varanasi

वाराणसी में युवक का अपहरण करके लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार लंका पुलिस ने वाराणसी में एक युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, चाकू और वारदात में इस्त…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
वाराणसी में युवक का अपहरण करके लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
 - three accused arrested for kidnapping and robbing a young man in varanasi

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी में युवक का अपहरण करके लूट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

लंका पुलिस ने वाराणसी में एक युवक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, चाकू और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।

HighLights

- वाराणसी में युवक के अपहरण और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार।

- आरोपियों से सोने के गहने, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद।

- संकटमोचन मार्ग पर युवक को अगवा कर प्रयागराज हाईवे पर लूटा था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका पुलिस ने शनिवार को गढ़वाघाट के पास खाली प्लाट से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में अश्वनी कुमार नासिरपुर थाना चितईपुर, वैभव कुमार दुल्लमपट्टी सैयदराजा, राजेश्वर केसरी लोकवनपुर घमुनिया मोड़ चंदौली के रहने वाले हैं। पुलिस वारदात के बाद से ही इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस की जांच और पूछताछ के दौरान आरोपितों के पास से सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और चाकू के अलावा एक कार बरामद हुई है।एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि प्रिंस सेठ उर्फ सचिन सेठ वैष्णों बिहार अपार्टमेंट्स भिखारीपुर के रहने वाले हैं। जो शुक्रवार की शाम सात और आठ बजे के बीच स्कूटी से अस्सीघाट से रवींद्रपुरी होकर अपने घर जा रहे थे।

संकटमोचन मार्ग पर पुरानी हवेली के पास एक युवक ने प्रिंस सेठ को रोक लिया। इसके बाद पीछे से दो युवकों ने गर्दन पर चाकू लगाकर अपनी कार में जबरदस्ती बैठाकर प्रयागराज हाइवे की तरफ लेकर गए। जहां प्रिंस की पिटाई करके आरोपितों ने मोबाइल, चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट छीनकर सर्विस लेन पर ही छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि रमना चौकी प्रभारी पवन पांडेय, संकट मोचन चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह, पवन सिंह के साथ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें