होमक्राइम'400 टन से ज्यादा का स्टाक होने पर होगी कार्रवाई', यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर सीएम योगी सख्त, हाईलेवल बैठक की
क्राइम

'400 टन से ज्यादा का स्टाक होने पर होगी कार्रवाई', यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर सीएम योगी सख्त, हाईलेवल बैठक की

उत्तर प्रदेश में लगातार चीनी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कई जिलों में चीनी के दाम 70 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं। उन्होंने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हाइलाइट्स सीएम…

Navbharat Times के अनुसार22 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
'400 टन से ज्यादा का स्टाक होने पर होगी कार्रवाई', यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर सीएम योगी सख्त, हाईलेवल बैठक की

सौजन्य से:- Navbharat Times

उत्तर प्रदेश में लगातार चीनी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। कई जिलों में चीनी के दाम 70 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं। उन्होंने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

हाइलाइट्स

सीएम ने बढ़ती चीनी कीमतों की रोकथाम के लिए समीक्षा की

179.38 लाख क्विंटल चीनी का मजबूत स्टॉक उत्तर प्रदेश में उपलब्ध

किसानों के खातों में 3,217 करोड़ की राशि भेजी गई

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और त्योहारी सीजन से पहले बाजार में किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या कालाबाजारी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य की चीनी मिलों में मौजूद स्टॉक, बाजार में आपूर्ति और कालाबाजारी को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई और दिशा‑निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि राज्य की चीनी मिलों में इस समय कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी का मजबूत स्टॉक मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए कि चीनी की जमाखोरी या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और नियम तोड़ने वालों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम यानी एस्मा (ESMA) के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

179.38 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक मौजूद

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में चीनी के भंडारण की बात करें तो वर्तमान में सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख क्विंटल, राज्य निगम की मिलों में 5.28 लाख क्विंटल और निजी क्षेत्र की चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक मौजूद है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए है कि बाजार में आपूर्ति सुचारु रखी जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी किल्लत या मूल्य वृद्धि का सामना न करना पड़े।

30 दिन से ज्यादा भंडारण पर होगी सीधी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की जा रही समीक्षा बैठक में मौजूद प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को चीनी के भंडारण व बाजार में उसकी उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से तय हुए मानकों के अनुसार, 30 दिन से अधिक समय तक भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, जिन कारोबारियों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास 400 टन से अधिक चीनी का अनधिकृत स्टॉक पाया जाएगा, उनके खिलाफ तत्काल छापेमारी कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। प्रशासनिक टीमों को मंडियों और गोदामों का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।

15 अक्टूबर से नया पेराई सत्र

बैठक में गन्ना किसानों के बकाये भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सरकार ने बताया कि प्रदेश में किसानों को रिकॉर्ड स्तर पर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है, जिसके तहत अब तक करीब 48 लाख किसानों के खातों में ₹3,217 करोड़ की राशि भेजी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आगामी गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि नए सत्र के शुरू होने से पहले पुराने स्टॉक की निकासी और बाजार आपूर्ति की पूरी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें