होमखेलरितिका, तनु और सुषमा की तिकड़ी का शानदार प्रदर्शन, वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को हराया - stellar performance by the trio of ritika tanu and sushma varanasi division defeated meerut and prayagraj divisions
खेल

रितिका, तनु और सुषमा की तिकड़ी का शानदार प्रदर्शन, वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को हराया - stellar performance by the trio of ritika tanu and sushma varanasi division defeated meerut and prayagraj divisions

रितिका, तनु और सुषमा की तिकड़ी का शानदार प्रदर्शन, वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को हराया वाराणसी मंडल ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयाग…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
रितिका, तनु और सुषमा की तिकड़ी का शानदार प्रदर्शन, वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को हराया
 - stellar performance by the trio of ritika tanu and sushma varanasi division defeated meerut and prayagraj divisions

सौजन्य से:- Jagran

रितिका, तनु और सुषमा की तिकड़ी का शानदार प्रदर्शन, वाराणसी मंडल ने मेरठ और प्रयागराज मंडल को हराया

वाराणसी मंडल ने 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयागराज और मेरठ मंडल को 8-0 से हर ...और पढ़ें

HighLights

- वाराणसी मंडल ने अंडर-19 बालिका हैंडबॉल में दो मैच जीते।

- रितिका, तनु और गोलकीपर सुषमा ने टीम को शानदार जीत दिलाई।

- 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता वाराणसी में उत्साहपूर्वक जारी है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रितिका प्रजापति के बेहतरीन हिप शॉट और स्पिन शॉट के सामने प्रयागराज और मेरठ मंडल की डिफेंस लाइन लाचार रही। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुषमा ने दोनों मैच में एक भी गोल नहीं होने दिया।

डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में चल रही 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में वाराणसी मंडल ने पहले प्रयागराज मंडल को 8-0 से पराजित किया। वाराणसी मंडल की तरफ से रितिका प्रजापति और तनु ने आठ गोल किया।

दूसरे मैच में वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 8-0 से हराया। वाराणसी मंडल की तरफ से तनु और रितिका प्रजापति ने चार - चार गोल किया। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुषमा ने कई बार शानदार बचाव किया। इसी आयु वर्ग में बस्ती मंडल ने लखनऊ मंडल को 6-2 से हराया। इस प्रतियोगिता का आयोजक विकास इंटर कालेज वाराणसी है।

अंडर 19 बालक वर्ग

गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को लीग दौर में 9-5 से हराया। देवीपाटन मंडल ने झांसी मंडल को 12- 3 से हराया। मिर्जापुर मंडल ने आगरा मंडल को 8-6 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल में चित्रकूट मंडल को 4-3 गोल से हराया। प्रयागराज मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 8-1 गोल से हराया।

कानपुर मंडल ने गोरखपुर मंडल को 6-1 से हराया। मेरठ मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी डॉ शम्स तबरेज शैंपू ने बताया कि 23 अगस्त को लीग दौर के अंतिम मैच खेला जाएगा। शाम को क्वार्टर फाइनल दौर के मैच शुरू होंगे। इस प्रतियोगिता को 30 रेफरी सम्पन्न करा रहे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें