होमक्राइमतो आपका जूता मेरा सिर...यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने क्यों की ऐसी बात? खुद को बताया सच्चा सनातनी
क्राइम

तो आपका जूता मेरा सिर...यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने क्यों की ऐसी बात? खुद को बताया सच्चा सनातनी

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार22 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
तो आपका जूता मेरा सिर...यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने क्यों की ऐसी बात? खुद को बताया सच्चा सनातनी

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By Ajay Singhसंवाददाता, कन्नौज

यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर का यह कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वह यह कहते सुने गए, ‘यदि मैंने कोई गलती की है तो मेरा सिर और आपका जूता बराबर। मैं ये कह रहा हूं कि यदि किसी को यह शक है कि मैं सनातनी नहीं हूं तो मैं अभी यहीं सिद्ध करता हूं कि कौन ज्यादा बड़ा सनातनी है।’

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात को कांवड़ियों और यूपी पुलिस के बीच विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कन्नौज के सदर कोतवाल इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह माइक पर ये कहते सुने जा रहे हैं- ‘यदि मैंने कोई गलती की है तो मेरा सिर और आपका जूता बराबर…और मैं ये कह रहा हूं कि यदि किसी को यह शक है कि मैं सनातनी नहीं हूं तो मैं अभी यहीं सिद्ध करता हूं कि कौन ज्यादा बड़ा सनातनी है।’ इसके बाद एक अन्य वीडियो में इंस्पेक्टर खुद के इस्तीफे का ऐलान करते हुए भी नजर आए। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम कन्नौज के अतिप्राचीन बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विरोध कर रहे कांवड़ियों ने सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह को हटाने और निलंबित करने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक विरोध को शांत कराने की कोशिश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे।

लोहिया संस्थान के CVTS विभागाध्यक्ष सस्पेंड, 5 रेजिडेंट डॉक्टरों ने खोला मोर्चा

बताया जा रहा है कि हरदोई समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कांवड़िए डीजे को अंदर तक लेकर जाना चाह रहे थे। जबकि सुरक्षा और मार्ग संकरा होने के चलते पुलिस उसे बोर्डिंग मैदान के आसपास ही रोकने की बात कह रही थी। जबकि कांवड़ियों का आरोप है कि सदर कोतवाल और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद कांवड़ियों ने बोर्डिंग मैदान में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मामले की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं।

मानस ने अपनी लाडली बहन को क्यों मारा? यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा के जीजा पर खुलासा

मुझे पता था कि हत्यारा... लखनऊ मर्डर केस में दिव्या की बहन प्रज्ञा ने क्या कहा?

सुहागरात पर ही मानस ने रख दी थी शर्त, व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रज्ञा का आया जवाब

कांवड़ियों के मुताबिक, प्रशासन ने मामले को लेकर माफी मांगी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद उनका आक्रोश शांत हुआ। बताया जा रहा है कि माइक पर खुद की सफाई देते इंस्पेक्टर का वीडियो इसी दौरान का है। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कांवड़ियों के सामने माइक पर अपनी सफाई देने के साथ ही इस्तीफा देने की भी बात कह दी।प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन और इंस्पेक्टर की इस तरह की बातों के बाद कांवड़ियों का गुस्सा शांत हो गया। उन्होंने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

इस बारे में कन्नौज के एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों ने डीजे को अंदर तक ले जाने से मना किया था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न हुई है।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें