सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक: क्राउन, बॉल और कैनपैक जैसी दिग्गज कंपनियां यूपी में लगा रहीं प्लांट, खुलेंगे हजारों रोजगार - uttar pradesh global hub for packaging with 6566 cr investment
सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक: क्राउन, बॉल और कैनपैक जैसी दिग्गज कंपनियां यूपी में लगा रहीं प्लांट, खुलेंगे हजारों रोजगार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश अब एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजि…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक: क्राउन, बॉल और कैनपैक जैसी दिग्गज कंपनियां यूपी में लगा रहीं प्लांट, खुलेंगे हजारों रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश अब एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी बनेगा एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक हब।
- क्राउन, बॉल, कैनपैक जैसी दिग्गज कंपनियां कर रहीं 6,566 करोड़ का निवेश।
- मेरठ और उन्नाव में नए प्लांट से हजारों रोजगार के अवसर।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग-अनुकूल नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश अब एल्युमिनियम बेवरेज कैन और एडवांस पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा वैश्विक हब बनने जा रहा है। दुनिया की तीन दिग्गज पैकेजिंग कंपनियां—बॉल कॉर्पोरेशन, क्राउन होल्डिंग्स और कैनपैक—मेरठ और उन्नाव में कुल 6,566 करोड़ का बंपर निवेश कर रही हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को क्राउन होल्डिंग्स और बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इन विदेशी कंपनियों की मौजूदगी राज्य में एक हाई-टेक एल्युमिनियम पैकेजिंग इकोसिस्टम की मजबूत नींव रख रही है।
उन्नाव में भारत का पहला प्लांट और 2078 करोड़ का निवेश
क्राउन होल्डिंग्स उन्नाव के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिए 2,078.44 करोड़ का निवेश कर रही है। खास बात यह है कि यह भारत में क्राउन की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिसका भूमिपूजन बुधवार को संपन्न हो चुका है। 40 एकड़ में फैले इस प्लांट से शुरुआती चरण में सालाना 116.2 करोड़ कैन का उत्पादन होगा। इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर 209 और परोक्ष रूप से 1,500 से अधिक रोजगार पैदा होंगे।
मेरठ में 2,913 करोड़ के निवेश से बनेगी बात
ग्लोबल पैकेजिंग लीडर बॉल कॉर्पोरेशन (बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया) ने मेरठ के आईएमएलसी में 2,913 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। करीब 40 एकड़ में स्थापित होने वाली यह विशाल यूनिट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेवरेज, एफएमसीजी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए वरदान साबित होगी। इससे न केवल अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर होगा, बल्कि लोकल सोर्सिंग और स्किल डेवलपमेंट को भी नई रफ्तार मिलेगी।
उन्नाव में 1574 करोड़ से तैयार होगी नई यूनिट
उन्नाव में ही एक और बड़ी पहल करते हुए कैनपैक इंडिया ने 1,574.62 करोड़ के निवेश से ग्रीनफील्ड एल्युमिनियम बेवरेज कैन यूनिट स्थापित करने की तैयारी की है। 26 हेक्टेयर में बनने वाले इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 130 करोड़ कैन होगी। अकेले उन्नाव में क्राउन और कैनपैक की मौजूदगी इस क्षेत्र को पैकेजिंग इंडस्ट्री का एक अजेय किला बना देगी।
सप्लाई चेन और यूपीडा के क्लस्टर्स की सफलता
इन भारी-भरकम निवेशों का असर सिर्फ फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। इन प्लांट्स के शुरू होने से कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग की मांग तेजी से बढ़ेगी, जिससे स्थानीय एमएसएमई सेक्टर को ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ने का सीधा मौका मिलेगा। यूपीडा (UPEIDA) द्वारा विकसित मेरठ और उन्नाव के आईएमएलसी (इंटीग्रेटेड क्लस्टर्स) यह साबित कर रहे हैं कि बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के दम पर उत्तर प्रदेश विदेशी निवेश को सफलतापूर्वक जमीन पर उतार रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर में एयरबैग न खुलने से युवक की मौत पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, कार कंपनी को देनी होगी कार की कीमत - kanpur airbag death consumer commission orders car company payout

कानपुर में तीन दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक शाखाएं रहेंगी ठप, व्यापारिक कामकाज व वित्तीय लेनदेन पर संकट - kanpur bank strike 3 day closure to hit business finance

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे की राह और होगी आसान; जाजमऊ पुल से जुड़ेगा, NHAI ने किया कंपनी का चयन


