होमशिक्षा-करियर17 लाख अभ्यर्थियों के लिए खत्म होने वाला है इंतजार, UPTET परीक्षा परिणाम को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं
शिक्षा-करियर

17 लाख अभ्यर्थियों के लिए खत्म होने वाला है इंतजार, UPTET परीक्षा परिणाम को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 17.70 लाख अभ्यर्थियों के पास रिजल्ट का इंतजार बढ़ रहा है। UPESSC ने अभी तक परिणाम की घोषणा की तिथि की जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसी वीक में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

Jagran के अनुसार12 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
17 लाख अभ्यर्थियों के लिए खत्म होने वाला है इंतजार, UPTET परीक्षा परिणाम को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं

सौजन्य से:- Jagran

UPTET Result 2026 Live: खत्म होने वाला है करीब 18 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, यूपी टीईटी रिजल्ट इस डेट तक आने की संभावना

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट (UP TET Result 2026) कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी नतीजे चेक करने के लिए एडमिट कार्ड ढूंढ़कर या उसकी डिटेल अपने फोन में अभी से पास रख लें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2026) परीक्षा का आयोजन 2, 3 एवं 4 जुलाई को करवाया गया था। इस परीक्षा में करीब 18 लाख (17,70,714) उम्मीदवारों ने भाग लिया था जिनको अब बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार है ताकी वे टीचर्स के लिए चल रहीं विभिन्न भर्तियों के आवेदन कर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET 2026 Result की घोषणा इसी वीक में होने की पूरी संभावना है। कई रिपोर्ट्स में 15 अगस्त के आसपास रिजल्ट जारी किये जाने की बात की जा रही है। हालांकि, अभी तक आयोग की ओर से रिजल्ट डेट का इंतजार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी उम्मीदवारों की OMR स्कैनिंग पूरी हो चुकी है और अब केवल रिजल्ट जारी होने की बारी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार रिजल्ट की घोषणा के बाद डायरेक्ट ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके UPTET Scoecard डाउनलोड कर सकेंगे।

नए अभ्यर्थियों के साथ पुराने शिक्षकों को भी रिजल्ट का इंतजार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपीटीईटी परीक्षा को इस बार कई पुराने शिक्षकों ने भी दिया है। ऐसे में इन पहले से कार्यरत शिक्षकों को भी नतीजे जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है।

UPTET Result 2026 Date: परीक्षा इन डेट्स में हुई थी आयोजित

यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में कुल 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

UPTET Result 2026 kab aayega: 18 लाख अभ्यर्थियों को है नतीजे जारी होने का इंतजार

आपको बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा में 17,70,714 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था। इन सभी को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है, जो कभी भी खत्म होने वाला है।

UPESSC Result 2026: ऑफिशियल डेट का इंतजार

सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने को लेकर ऑफिशियल डेट का इंतजार है। ऐसे में आप समय-समय पर इस पेज पर नजर बनाये रखें। आयोग द्वारा रिजल्ट की कोई भी जानकारी साझा किये जाने पर आपको यहां जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

UPESSC UPTET Result 2026: 15 अगस्त के आगे पीछे रिजल्ट जारी होने की जा रही बाद

कई खबरों में कहा जा रहा है कि यूपी टीईटी रिजल्ट 15 अगस्त के आसपास यानी की 15 अगस्त के 1 दो दिन बाद या उसके पहले जारी किया जा सकता है।

UPTET Result 2026: इस वीक में नतीजे आने की उम्मीद

आज रिजल्ट जारी होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इस सप्ताह में यूपी टीईटी रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

UP TET Result 2026: क्या आज जारी हो जायेगा यूपीटीईटी रिजल्ट

विभिन्न मीडिया खबरों के मुताबिक यूपी टीईटी रिजल्ट आज जारी कर दिया जायेगा। हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें