तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Rajatalab - Varanasi Prayagraj Highway Accident | Bike Collision Injures Two तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पत…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Rajatalab
- Varanasi Prayagraj Highway Accident | Bike Collision Injures Two
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती
- कॉपी लिंक
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना दोपहर करीब एक बजे बंगलाचट्टी पर हुई। बाइक पर शिवपुर, वाराणसी निवासी देवेंद्र मिश्रा (45) और आशुतोष पांडेय (43) सवार थे। दोनों बनारस की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर कांवड़ियों की भीड़ भी जमा हो गई, जिससे आवाजाही और बाधित हुई और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में यातायात सामान्य हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'सपा नेताओं को क्या बोलना है क्या नहीं, हम पर्चे छपवा कर देंगे', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कर ली तैयारी

CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


