होमक्राइमउपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath
क्राइम

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath on Independence Day: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और 56 ल…

Jagran के अनुसार15 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath

सौजन्य से:- Jagran

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath on Independence Day: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और 56 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में किया ध्वजारोहण

- भारतीय सेना के 16 शहीदों के स्वजन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन प्रांगण में ध्वाजारोहण के बाद लोगों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी की लड़ाई उत्तर प्रदेश के बिना अधूरी समझी जाएगी। अमर शहीद मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, ऊदा देवी पासी, चंद्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और तात्या टोपे जैसे क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के 16 शहीदों के स्वजन को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भी श्रद्धांजलि दी। कहा कि सुनील कुमार ने चार दुर्दांत अपराधियों को मार गिराने के बाद सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अदम्य साहस के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में पूर्वजों ने अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजादी दिलाई, लेकिन इसके साथ विभाजन की त्रासदी भी झेलनी पड़ी। आजादी के बाद देश के सामने अशिक्षा, गरीबी, छुआछूत और तुष्टीकरण जैसी चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के सामने नई शक्ति के रूप में खड़ा है और उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उप्र अब उपद्रव प्रदेश नहीं, बल्कि उत्सव प्रदेश और बीमारू राज्य नहीं, भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान बना रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और 56 लाख लोगों को रोजगार मिला है। पिछले नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं। कुल चार करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। महिला श्रमशक्ति में भी तीन गुना वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि आपरेशन कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालयों में 19 मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल ड्रापआउट दर 20 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गई है। 65 लाख से अधिक लोगों को आवास और तीन करोड़ से अधिक को शौचालय दिए गए हैं। 16 करोड़ लोगों को निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिली है और 24 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। महिलाओं की सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। युवा शक्ति को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जल्द नई यूथ पालिसी लाएगी, जिसमें स्किल और इनोवेशन पर जोर होगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 156 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए। सारनाथ को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। अयोध्या समेत प्रदेश के 16 नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। बुंदेलखंड में 56 हजार एकड़ में फ्यूचर रेडी टाउनशिप विकसित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना ही अंत्योदय है। विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है, जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा। प्रदेश के 25 करोड़ लोगों का एक साथ आगे बढ़ना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें