होमशिक्षा-करियरUP Weather, 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगा यूपी! आज इन जिलों में तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी
शिक्षा-करियर

UP Weather, 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगा यूपी! आज इन जिलों में तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी

UP Weather, 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगा यूपी! आज इन जिलों में तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी UP Weather, 15 August: यूपी में एक बार फिर लगातार बारिश होने की संभावा है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 को कई हिस्सों में ब…

Hindustan के अनुसार15 अगस्त 2026 को 08:50 am बजे
UP Weather, 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगा यूपी! आज इन जिलों में तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather, 15 August: स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगा यूपी! आज इन जिलों में तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी

UP Weather, 15 August: यूपी में एक बार फिर लगातार बारिश होने की संभावा है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 को कई हिस्सों में बदरा बरसेंगे। वहीं, 16 से 19 तक कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

UP Weather, 15 August: यूपी में एक बार फिर झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के कई हिस्सों में बदरा बरसेंगे। इसे लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 से 19 तक भी बारिश की संभावना है। अगर बीते शुक्रवार की बात करें तो वाराणसी समेत कुछ इलाकों में धूपछांव और कही हल्की फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

मौसम विभाग ने अपने सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक कि 15 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 16 और 17 अगस्त को दोनों उप-भागों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

15 अगस्त को इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

यूपी के बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गाय है।

16 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में 16 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहरानपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में यलो अलर्ट है।

कानपुर-प्रयागराज में बढ़ा गंगा का स्तर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। जबकि कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। लगातार हो रही बारिश का असर प्रमुख नदियों के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कानपुर, कन्नौज और प्रयागराज में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जार रही है, हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। सबसे अधिक 124.6 मिमी वर्षा सीतापुर के भटपुरवाघाट में दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर के बर्डघाट में 101.8 मिमी, सीतापुर के नैमिषारण्य में 85.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

कानपुर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय, लोअर गंगा कैनाल (एलजीसी) के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.620 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम में 113.470 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, प्रयागराज में लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में नैनी में यमुना का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़कर 76.20 मीटर पहुंच गया।

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें