CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस
CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस मुख्यमंत्री ने कीर्ति चक्र से सम्मानित उप्र पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के बलिदान को याद किया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Aug…

सौजन्य से:- ETV Bharat
CM योगी का ऐलान- नई यूथ पॉलिसी जल्द लाएगी सरकार; इनोवेशन-एजुकेशन पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कीर्ति चक्र से सम्मानित उप्र पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के बलिदान को याद किया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 15, 2026 at 2:28 PM IST
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के सामने ध्वजारोहण किया. उन्होंने राष्ट्र नायकों और देश के लिए शहीद होने वाले रणबांकुरों के प्रति श्रद्धा निवेदित की. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश की नई युवा नीति आएगी, जिसमें इनोवेशन और युवाओं के लिए हर जरूरी व्यवस्था बेहतर की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी. कहा कि आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं है, बल्कि उस अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से भी सर्वथा मुक्ति है. जिसके कारण देश लगातार कमजोर होता गया. हम सब आजादी के 79 वर्ष पूरे कर चुके हैं और 80वें स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम से जुड़े हैं.
यह दिवस केवल हमें समारोह तक सीमित रखने का अवसर नहीं दे रहा, बल्कि हमें संपूर्ण आजादी के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में नागरिक के रूप में कर्तव्य करने की भी प्रेरणा प्रदान कर रहा है.
हर नागरिक का आह्वान करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आजादी को लंबे समय तक बनाए रखना है तो एक व्यक्ति, जाति, संप्रदाय नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान देना होगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप 1947 में आज ही के दिन भारत को स्वाधीनता प्राप्त हुई. हर भारतवासी जिस उन्मुक्त वातावरण में स्वाधीनता का अहसास कर रहा है. वह भारत माता के महान सपूतों, बलिदानियों के त्याग, तपस्या व बलिदान का परिणाम है.
देश अंतरविरोधों व षडयंत्रों के कारण गुलाम हुआ, लेकिन इसने मन-मस्तिष्क से गुलामी को कभी स्वीकार नहीं किया. देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गुलामी के खिलाफ अलग-अलग समय में संघर्ष और आंदोलन हुए.
1857 का प्रथम स्वातंत्र्य समर सामूहिक रूप से देश की स्वाधीनता के लिए किए गए प्रयास का महत्वपूर्ण पड़ाव था. जब बैरकपुर में मंगल पांडेय, झांसी में रानी लक्ष्मीबाई, मेरठ में धनसिंह कोतवाल आदि रणबांकुरों के नेतृत्व में हर गांव, जनपद, प्रांत में स्वाधीनता की लौ जलती दिखाई दे रही थी.
उस समय सभी के मन में एक ही भाव था कि हमें देश को विदेशी दासता से मुक्त कराना है. 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधान भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हमारा युवा शक्ति है.
हमारा युवा प्रतिभावान, परिश्रमी है. देश समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति से भरपूर है. स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवा शक्ति से कहना चाहता हूं कि आपकी प्रतिभा से प्रदेश की शक्ति निहित है. हमारी सरकार ने नकल माफिया, भर्ती माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है.
हम अपने डेमोग्राफिक डिविडेंट को डेवलपमेंट इंजन के रूप में बदल रहे हैं. जेन-जी और जेन-अल्फा के लिए एआई, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, साइबर रोबोटिक, फिनटेक, डिपटेक, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने तेजी से कार्य आगे बढ़ाया है.
उसमें निवेश नवाचार और एम्प्लॉयमेंट के नए द्वार खुल रहे हैं. सीएम युवा उद्यमी स्कीम के माध्यम से युवाओं को स्व रोजगार के लिए ब्याजमुक्त, गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है.
हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो. इसे और गति देने के लिए युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने के लिए यूपी सरकार एक नई यूथ पॉलिसी बहुत शीघ्र लेकर आ रही है.
घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि यूथ पॉलिसी के माध्यम से राज्य के युवा को एक इंट्रीगेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को और मजबूती देने में सफलता मिलेगी.
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, शहर के अधिकांश जनप्रतिनिधि और महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'सपा नेताओं को क्या बोलना है क्या नहीं, हम पर्चे छपवा कर देंगे', यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कर ली तैयारी

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दुर्घटना,दो घायल अस्पताल में भर्ती - Rajatalab News

उपद्रव प्रदेश से UP अब उत्सव प्रदेश, विकसित भारत के लिए विकसित यूपी जरूरी : योगी आदित्यनाथ - up is now state of celebration from state of updrav developed up is essential for a developed india yogi adityanath


