होमदेश-दुनियाUP Weather Today: पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, लखनऊ में बढ़ेगी उमस - up weather heavy rain in eastern up monsoon active lucknow humidity
देश-दुनिया

UP Weather Today: पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, लखनऊ में बढ़ेगी उमस - up weather heavy rain in eastern up monsoon active lucknow humidity

UP Weather Today: पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, लखनऊ में बढ़ेगी उमस पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच-छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ल…

Jagran के अनुसार20 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
UP Weather Today: पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, लखनऊ में बढ़ेगी उमस - up weather heavy rain in eastern up monsoon active lucknow humidity

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, लखनऊ में बढ़ेगी उमस

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच-छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन उमस बढ़ेगी, जबकि प्रतापगढ़ और प्रयागराज में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है।

HighLights

- पूर्वी यूपी में अगले 5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून।

- गुरुवार-शुक्रवार को पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी।

- लखनऊ में उमस बढ़ेगी, प्रतापगढ़ में रिकॉर्ड वर्षा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन मध्य एवं पश्चिमी यूपी में बारिश में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच-छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को पूर्वांचल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा होगी। इस दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में आज और कल वर्षा के आसार नहीं

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान वर्षा का सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी और दक्षिणी जिलों में देखने को मिलेगा। गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के जिलों में भी बादल जमकर बरसेंगे। बुधवार को सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। राजधानी में दिन का पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। लगभग 35 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा।

यह भी पढ़ें- यूपी में कहीं झमाझम बरसे बादल तो कहीं सूखा, सात जिलों में 40% से भी कम वर्षा; 28 में सामान्य बारिश

प्रतापगढ़ में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रतापगढ़ में सीजन की सर्वाधिक बारिश हुई। जिले में शाम चार बजे तक 130 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जो प्रदेश में भी सबसे अधिक है। वहीं, प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन बादल जमकर बरसे। संगम नगरी में 119.8 मिमी वर्षा हुई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें