होमबिज़नेसफिरोजाबाद के इन 2 खानपान कारोबार को शुरू करने के लिए योगी सरकार देगी लोन
बिज़नेस

फिरोजाबाद के इन 2 खानपान कारोबार को शुरू करने के लिए योगी सरकार देगी लोन

फिरोजाबाद के इन 2 खानपान कारोबार को शुरू करने के लिए योगी सरकार देगी लोन जनपद के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए तैयारी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 20, 2026 at 8:45 AM IST फिर…

ETV Bharat के अनुसार20 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
फिरोजाबाद के इन 2 खानपान कारोबार को शुरू करने के लिए योगी सरकार देगी लोन

सौजन्य से:- ETV Bharat

फिरोजाबाद के इन 2 खानपान कारोबार को शुरू करने के लिए योगी सरकार देगी लोन

जनपद के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए तैयारी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 20, 2026 at 8:45 AM IST

फिरोजाबाद: जनपद के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों कचौड़ी एवं आलू टिक्की को नई पहचान दिलाने और इनसे जुड़े कारोबार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) मार्जिन मनी योजना शुरू की है. योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में फिरोजाबाद के लिए 33 लाख रुपये का बजट आरक्षित किया गया है. योजना का भौतिक लक्ष्य 11 निर्धारित किया गया है.

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की उपायुक्त उद्योग संध्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 5 जून 2026 से ओडीओसी मार्जिन मनी योजना प्रारंभ की गई है. इसके तहत फिरोजाबाद जनपद के विशिष्ट व्यंजन के रूप में कचौड़ी और आलू टिक्की का चयन किया गया है.

ये कारोबार शुरू करने वालों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो वर्तमान में कचौड़ी या आलू टिक्की का कारोबार कर रहे हैं अथवा इससे संबंधित नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. पात्र लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से अनुदानयुक्त ऋण का वित्त पोषण कराया जाएगा. प्राप्त दावों के आधार पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के माध्यम से मार्जिन मनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी.योजना के तहत परियोजना की लागत के आधार पर मार्जिन मनी का प्रावधान अलग-अलग रखा गया है.

मार्जिन मनी कितनी मिलेगी

25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत

ऐसी इकाइयों के लिए कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत, अधिकतम 6 लाख 25 हजार रुपये, जो भी कम हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी.

25 लाख से अधिक और 50 लाख रुपये तक की परियोजना लागत

इस श्रेणी में 6 लाख 25 हजार रुपये अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी.

50 लाख से अधिक और 150 लाख रुपये तक की परियोजना लागत

ऐसी इकाइयों के लिए 10 लाख रुपये अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, मार्जिन मनी के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी.

150 लाख रुपये से अधिक की परियोजना लागत

इस श्रेणी में परियोजना लागत का 10 प्रतिशत, अधिकतम 50 लाख रुपये, जो भी कम हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी.

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर सकेंगे आवेदन

ओडीओसी मार्जिन मनी योजना में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. इच्छुक व्यक्ति योजना के तहत आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन के लिए लाभार्थी को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शपथ पत्र और परियोजना प्रपत्र सहित सभी आवश्यक एवं संबंधित अभिलेखों के साथ विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

स्थानीय व्यंजन को मिलेगी नई पहचान

उपायुक्त उद्योग संध्या के अनुसार, ओडीओसी मार्जिन मनी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है. इसका उद्देश्य जनपद के विशिष्ट व्यंजनों कचौड़ी और आलू टिक्की के मूल्य संवर्धन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देना है.

योजना के माध्यम से इन पारंपरिक व्यंजनों से जुड़े कारोबारियों को वित्तीय सहायता और कारोबार विस्तार का अवसर मिलेगा. इससे जहां स्थानीय स्तर पर कचौड़ी और आलू टिक्की को नई पहचान मिल सकेगी, वहीं इनके उत्पादन एवं बिक्री से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है. जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें