होमदेश-दुनियालखनऊ में देर रात झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार
देश-दुनिया

लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार लखनऊ में बुधवार रात मौसम अचानक बदला और तेज बारिश होने लगी। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, जलभराव और बिजली गुल होने से कई इलाकों में समस्याएँ…

Hindustan के अनुसार19 अगस्त 2026 को 08:55 pm बजे
लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

सौजन्य से:- Hindustan

लखनऊ में देर रात झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

लखनऊ में बुधवार रात मौसम अचानक बदला और तेज बारिश होने लगी। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, जलभराव और बिजली गुल होने से कई इलाकों में समस्याएँ बढ़ गईं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

दिन में तेज धूप और उमस के बाद लखनऊ में बुधवार देर रात मौसम अचानक बदला और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कहीं रुक-रुक कर तो कहीं लगातार बारिश की तेज बौछारों से तापमान में भी गिरावट आई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सक्रिय मानसून के कारण झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने की सूचना है। देर रात बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली तो कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। जलभराव और बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।हालांकि, इससे एक दिन पहले मौसम विभाग ने उम्मीद जताई थी कि मानसून की रफ्तार लखनऊ में कुछ ब्रेक लेने वाली है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रतापगढ़, सोनभद्र और प्रयागराज समेत आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया था।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें