होमदेश-दुनियायूपी: पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में, सोमवार को 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां हो सकता है वज्रपात
देश-दुनिया

यूपी: पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में, सोमवार को 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां हो सकता है वज्रपात

यूपी: पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में, सोमवार को 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां हो सकता है वज्रपात Weather in UP: यूपी में मानसून का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 46 जिलों में भ…

Amar Ujala के अनुसार16 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
यूपी: पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में, सोमवार को 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां हो सकता है वज्रपात

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी: पूरा प्रदेश मानसून की गिरफ्त में, सोमवार को 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां हो सकता है वज्रपात

Weather in UP: यूपी में मानसून का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 46 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

रविवार को लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में 158, बहराइच में 114, लखनऊ में 100, बिजनाैर में 91 और श्रावस्ती में 85.6 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए प्रदेश के तराई व अन्य इलाके के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।

अभी और बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास बना कम दबाव के असर से यूपी में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी गतिविधियां और तेज होने और बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं।

इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी व आस पास के क्षेत्रों में।

इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट

अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, फरुखाबाद, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फरुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव एवं आस पास के क्षेत्रों में।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें